एसएसपी द्वारा शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर व शाखाओं का किया भ्रमण

एसएसपी द्वारा शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर व शाखाओं का किया भ्रमण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अनुराग आर्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा आज रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड में सम्मिलित कर्मचारियों की फिटनेस व उत्तम स्वास्थ्य के दृष्टिगत दौड़ लगवाकर ड्रिल करवायी गयी तथा टर्नआउट उत्तम कोटि का रखने हेतु सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। परेड का संचालन श्री अजय कुमार क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय/लाइन्स द्वारा किया गया। परेड की निगरानी ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी की गई, जिससे इसकी गुणवत्ता का सटीक मूल्यांकन किया जा सका।
तत्पश्चात श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, पेशी कार्यालय का भ्रमण कर प्रचलित रजिस्टरों का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
शस्त्रागार में आगामी रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग के दौरान कराई जाने वाली ड्रिल की तैयारी के दृष्टिगत शस्त्रों की उपलब्धता की जांच की गई तथा शस्त्रों की संख्या व कार्यशीलता सुनिश्चित करने व शस्त्रों की साफ सफाई रखने हेतु सम्बन्धित को स्पष्ट निर्देश दिए गए।तत्पश्चात महोदय द्वारा अर्दली रूम में 17 कर्मचारियों का ओ0आर0 लिया गया व विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बरेली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शाही टीम ने फाइनल के कड़े मुकाबले के बाद जीती ट्रॉफी

Sat May 31 , 2025
शाही टीम ने फाइनल के कड़े मुकाबले के बाद जीती ट्रॉफी दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शाही थाना क्षेत्र में शाही प्रीमियम लीग टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला में मैच जीतने वाली शाही टीम को कस्बा शाही के कांग्रेस नगर अध्यक्ष रेहान खान ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। तथा मैच […]

You May Like

Breaking News

advertisement