
रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
रायबरेली से बड़ी खबर
जय दुर्गे कुष्ठ आश्रम के कुष्ठ पीड़ितों की बिजली काटे जाने के विरोध में दर्जनों कुष्ठ पीड़ित सोमवार को रायबरेली जिला अधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठ गए। पीड़ितों का कहना है कि पिछले चार दिन से आश्रम की बिजली काट दी गई है, जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि बिजली न होने से पीने का पानी, पंखे और जरूरत की अन्य सुविधाएं ठप पड़ गई हैं। कुष्ठ पीड़ितों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द उनकी बिजली बहाल की जाए और उन्हें इस समस्या से निजात मिले। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी


