रिफ्रेशर कोर्स कुछ नया सीखने का अनुभव प्रदान करता है : डॉ. वीरेन्द्र पॉल

रिफ्रेशर कोर्स कुछ नया सीखने का अनुभव प्रदान करता है : डॉ. वीरेन्द्र पॉल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

रिफ्रेशर कोर्स का हुआ समापन।

कुरुक्षेत्र, 20 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो-साप्ताहिक ऑनलाइन विषय- आधारित पुनश्चर्या पाठ्यक्रम का आज समापन हुआ।
समापन सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव ले. (डॉ.) वीरेन्द्र पाल ने सभी सहभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रिफ्रेशर कोर्स कुछ नया सीखने का अनुभव प्रदान करता है। इस कोर्स का उद्देश्य शिक्षकों के शैक्षणिक कौशल को बढ़ाना है।
प्रथम सत्र में प्रतिभागियों ने पाठ्यक्रम के अंतिम मूल्यांकन, शैक्षिक असाइनमेंट्स और फीडबैक फॉर्म प्रस्तुत किए। द्वितीय सत्र में डॉ. रजनीश अरोड़ा ने ‘ बहुभाषिक शिक्षा प्रणाली की चुनौतियों, अवसरों और समावेशी शैक्षणिक संरचनाओं की आवश्यकता को गहराई से विश्लेषित किया। तृतीय सत्र में ज्ञान से संस्कृति की ओर रुख करते हुए, एक बहुभाषिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 20 से अधिक राज्यों से प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी भाषाओं में प्रस्तुति दी। पाठ्यक्रम समन्वयक एवं पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने स्वागत भाषण दिया। यूजीसी-एमएमटीटीसी की निदेशक प्रो. प्रीति जैन ने प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी और शैक्षणिक प्रतिबद्धता की सराहना की। डॉ. राकेश कुमार (संस्कृत)ने शास्त्रीय दर्शन पर प्रकाश डाला; डॉ. अमरजीत सिंह (पंजाबी) ने क्षेत्रीय साहित्य की भूमिका पर बात की। डॉ. कविन्द्र कुमार भारद्वाज (हिंदी)ने अंतर्विषयक दृष्टिकोण को रेखांकित किया; और डॉ. सेल्वम पी. (अंग्रेज़ी) ने पाठ्यक्रम की व्यापकता की सराहना की। डॉ. नीरज बातिश उपनिदेशक, एमएमटीटीसी, ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की और इस प्रकार के शैक्षिक उपक्रमों की निरंतरता का आश्वासन दिया। अंत में डॉ. लता खेड़ा द्वारा आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर लाडवा बस अड्डा से खाटू श्याम धाम रींगस के लिए चलाई स्पेशल बस : कैलाश सैनी

Tue May 20 , 2025
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर लाडवा बस अड्डा से खाटू श्याम धाम रींगस के लिए चलाई स्पेशल बस : कैलाश सैनी वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने झंडी दिखाकर बस सेवा को किया शुरू।लाडवा बस स्टैंड की 1.02 करोड़ रुपए से रिपेयर व […]

You May Like

advertisement