कुवि के पूर्व छात्र डॉ. अरविन्द कुमार हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार 2022 के लिए चयनित

कुवि के पूर्व छात्र डॉ. अरविन्द कुमार हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार 2022 के लिए चयनित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

कुरुक्षेत्र, 28 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. अरविन्द कुमार को हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है। इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भावनगर, सीएसआईआर के सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट व कुवि के पूर्व छात्र डॉ. अरविंद कुमार को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान मिलना बडे़ गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यहां के पूर्व इस शैक्षणिक संस्थान के ब्रांड एम्बेस्डर है जो शिक्षा, ज्ञान, विज्ञान, शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर गौरवान्वित करने का कार्य करते हैं। इस उपलब्धि के लिए कुवि कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने भी डॉ. अरविन्द कुमार को बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि डॉ. अरविन्द कुमार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के एमएससी एवं पीएचडी के छात्र रहे हैं। इस अवसर पर रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जीपी दुबे व केयू डीन साइंस प्रो. संजीव अरोड़ा ने भी इस उपलब्धि पर डॉ. अरविन्द कुमार को बधाई दी।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा वर्ष 2022, 2023 और 2024 के लिए हरियाणा विज्ञान रत्न और युवा विज्ञान रत्न अवार्ड्स घोषित किये गए हैं। हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक राजीव रतन द्वारा प्राप्त पत्र के अनुसार राज्य सरकार ने अप्रैल में हरियाणा के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर पुरस्कार विजेताओं के नामों को अंतिम रूप दिया है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक डॉ. अरविन्द कुमार को हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से प्रशंसा एवं प्रोत्साहन स्वरूप 5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर निकट भविष्य में राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रज प्रेस क्लब एवं एनयूजेआई का पत्रकारिता दिवस समारोह 30 मई को

Thu May 29 , 2025
ब्रज प्रेस क्लब एवं एनयूजेआई का पत्रकारिता दिवस समारोह 30 मई को सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 होटल ब्रजवासी रॉयल के सभागार में भव्य होगा पत्रकारिता दिवस समारोह।जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वरानंद महाराज, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद अरुण सिंह, भाजपा किसान मोर्चा […]

You May Like

advertisement