मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लाडवा विधानसभा में हुए 110 करोड़ रुपए के विकास कार्य : महेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लाडवा विधानसभा में हुए 110 करोड़ रुपए के विकास कार्य : महेंद्र सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह ने नपा को वार्ड नंबर 14 के नागरिकों के लिए पीने का पानी की व्यवस्था करने के दिए निर्देश।

लाडवा, 30 मई : मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 2024 से अब तक इस क्षेत्र में लगभग 110 करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए हैं, कुछ पूरे हो गए हैं और कुछ प्रक्रियाधीन है। इसके अलावा, पिछले 10 वर्षों में वर्तमान सरकार ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 794 करोड़ रुपए के विकास के कार्य करवाए हैं। सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से न केवल लाडवा, बल्कि हर विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाए हैं।
मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह शुक्रवार को लाडवा के पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में आयोजित खुले दरबार में लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचने पर नगर पालिका चेयरमैन साक्षी खुराना ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब लाडवा विधानसभा के लोगों को अपनी समस्याएं सुनाने के लिए चंडीगढ़ जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर लाडवा विधानसभा के लोगों के लिए लाडवा में खुला दरबार आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह ने वार्ड 14 के नागरिकों की समस्या पर नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्ड में पीने की पानी की उचित व्यवस्था की जाए। क्षेत्र का निरीक्षण कर जरूरत के अनुसार नए ट्यूबवेल स्थापित करवाए जाए। नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना ने बताया कि वार्ड नंबर एक में दो, वार्ड नंबर 4 और 14 में 1-1 ट्यूबवेल पीने के पानी के लिए लगाया गया है। वार्ड नंबर 14 के ट्यूबवेल से आज सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह ने कहा कि हर घर गृहिणी योजना के तहत महिलाओं को 500 रुपये में गैस का सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। लाडवा क्षेत्र में 9240 परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस विधानसभा लाडवा क्षेत्र में 364 मकान बनाए गए हैं और 249 मकानों निर्माणाधीन हैं।
मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह ने बताया कि हलका के लोगों ने आज अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा है। इस शिकायतों पर मुख्यमंत्री कार्यालय से नंबर लगाकर संबंधित अधिकारी को समाधान के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों द्वारा इन शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना होगा। इन शिकायतों पर कार्रवाई की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। उन्होंने कहा कि आज लोगों ने कई प्रकार की समस्याओं को रखा। इनमें पानी, पेंशन, गली, नाली, परिवार पहचान पत्र से संबंधित ज्यादा शिकायतें हैं। इन शिकायतों का जल्द ही निपटारा करवाया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विश्वविद्यालय में 1.40 करोड़ की लागत से मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तैयार

Sat May 31 , 2025
आयुष विश्वविद्यालय में 1.40 करोड़ की लागत से मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तैयार वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक मरीजों को जल्द मिलेगा लाभ। कुरुक्षेत्र, 30 मई : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। विश्वविद्यालय परिसर में 1.40 करोड़ रुपए की लागत […]

You May Like

advertisement