अंकिता हत्याकांड: 40 हज़ार फ़ोन नंबर और 800 सीसीटीवी की हुई जांच, “एक्ट्रा सर्विस” का दवाब, VIP कौन? आज भी राज

अंकिता हत्याकांड: 40 हज़ार फ़ोन नंबर और 800 सीसीटीवी की हुई जांच, “एक्ट्रा सर्विस” का दवाब, VIP कौन? आज भी राज,
सागर मलिक

अंकिता हत्याकांड में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। लेकिन एक सवाल आज भी लोगों के जहन में है कि इतनी जांच के बाद भी वीआईपी कौन था, उसका नाम सामने नहीं आया है।

वनंत्रा रिजॉर्ट के आसपास 40 हजार फोन की लोकेशन और 800 सीसी टीवी कैमरा की जांच के बाद भी वीआईपी का राज नहीं खुल पाया। घटना के दिन अंकिता भंडारी ने अपने मित्र पुष्पदीप को रिजॉर्ट में वीआईपी के आने की जानकारी दी थी। उसने पुष्पदीप को बताया था कि पुलकित आर्य उसपर एक बड़े वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने के लिए दबाव डाल रहा है।

23 सितंबर को अंकिता हत्याकांड के खुलासे के बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। डीआईजी पी रेणुका एसआईटी टीम का नेतृत्व कर रही थी। अंकिता भंडारी ने अपने जम्मू निवासी मित्र पुष्पदीप के साथ वनंत्रा रिजॉर्ट में होने वाले अनैतिक कार्यों की बात साझा की थी। उसने बताया था कि रिजॉर्ट में एक बड़ा वीआईपी आने वाला है। यह भी बताया था कि पुलकित आर्य उसपर वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने का दबाव बना रहा है।

वीआईपी के एंगल पर एसआईटी टीम ने वनंत्रा रिजॉर्ट के आसपास 40 हजार फोन नंबर की लोकेशन की जांच की थी। वहीं, ऋषिकेश से हरिद्वार तक 800 सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगाली गई थी।

एसआईटी टीम ने वनंत्रा रिजॉर्ट के पास मिली फोन नंबर की लोकेशन को ट्रेस कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। वनंत्रा में आने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई। लेकिन, वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं हो पाया।

वहीं, जांच पूरी होने के बाद डीआईजी पी रेणुका ने बताया था कि वनंत्रा रिजॉर्ट में वीआईपी सूट था। यहां रुकने वाले प्रत्येक मेहमान को वीआईपी कहा जाता था। हालांकि, यह भी खुलासा नहीं हुआ कि अंकिता भंडारी को किस वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने के लिए कहा जा रहा था।

बता दें कि मृतका अंकिता भंडारी के दोस्त पुष्पदीप ने ऑनलाइन सर्चिंग के माध्यम से उसके लिए वनंत्रा रिजॉर्ट में नौकरी ढूंढी थी। अंकिता से संपर्क न होने पर वह सीधा ऋषिकेश पहुंच गया था। पुष्पदीप ने वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने के लिए अंकिता पर दबाव बनाने की बात पुलिस को बताई थी। वह पुष्पदीप ही था जिससे, 18 सितंबर 2022 को घटना के दिन अंकिता भंडारी की आखिरी बार बात हुई थी।

उसने बताया था कि वह बहुत परेशान थी। उसने बताया था कि वनंत्रा रिजॉर्ट में अनैतिक कार्य होते हैं। पुलकित आर्य और उसके पीए अंकित गुप्ता उर्फ पुलकित उन पर रिजॉर्ट में आने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त सेवा देने का दबाव बना रहा है। पुष्पदीप अंकिता से लगातार बात कर रहा था। लेकिन, रात साढ़े आठ बजे उसका फोन बंद हो गया। पुष्पदीप ने पुलकित आर्य को फोन किया तो उसने गुमराह करते हुए बताया कि अंकिता सो गई है। अगले दिन पुलकित आर्य का फोन भी बंद हो गया।

पुष्प ने उसके पीए अंकित गुप्ता उर्फ पुलकित को फोन किया। उसने बताया कि अंकिता जिम में व्यायाम कर रही है। आखिर में पुष्प ने जब शेफ मनवीर को फोन किया तो उसने बताया कि अंकिता रात से रिजॉर्ट में नहीं है। उसके बाद पुष्प का माथा ठनका और वह सीधा ऋषिकेश पहुंच गए। मामले के खुलासे में पुष्पदीप की ही सबसे अहम भूमिका रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: दंपती की संदिग्ध हालत में मौत, आत्महत्या की बात आ रही है सामने

Sun Jun 1 , 2025
देहरादून: दंपती की संदिग्ध हालत में मौत, आत्महत्या की बात आ रही है सामने,सागर मलिक अजबपुर कलां की रहने वाली ज्योति शर्मा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके रेलवे पटरी के पास स्थित मकान में राजस्थान के रहने वाले रुपेश और उनकी पत्नी रेशमा की तबीयत रखाब हो […]

You May Like

Breaking News

advertisement