राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक समरसता के द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं मनाई जयंती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक समरसता के द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वीं मनाई जयंती

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती बड़ी चाणक्य शाखा, केशव नगर बरेली में धूमधाम से आयोजित हुई। तथा आयोजन दिनेश चंद्र सक्सेना जी की अध्यक्षता में हुआ,जो महानगर टोली के सघन संपर्क प्रमुख सामाजिक समरसता है, दिनेश ने रानी अहिल्याबाई जी के जीवन का परिचय दिया एवं उनके न्याय एवम सिद्धान्तों के बारे में बताया। तथा हरीश जो सह विभाग कार्यवाह है ,उन्होंने कहा, संघ लगभग पिछले 100 वर्षो से राष्ट्र हित एवं लोगों में जागरूकता का कार्य कर रहा है, और निरंतर करता रहेगा ।
धर्मेंद्र जी जो कि विभाग विचारक प्रमुख है, उन्होंने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर जी ने धर्म संस्कृति पुनर उत्थान के लिए जो योगदान दिया उसका पूर्ण विवरण समझाया, और स्वयंसेवक अपने जीवन में कैसे उतारे और हमारे राष्ट्र का निर्माण हो। व्यापारी नेता दीपक अग्रवाल ने कहा संघ इस राष्ट्र की नींव है
जो भारतीय समाज को मजबूत करने और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए काम करता है। वक्ता सुनीता शर्मा जी ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर जी ने उनका पूरा परिचय के साथ साथ बताया कि भारत में उन्होंने कई मंदिरों धर्मशालाओं का निर्माण करके लोगों का कल्याण किया ।उन्होंने बताया कि धर्म के लिए उन्होंने अपने बेटे की बलि तक देने को तैयार हो गई ।
इस कार्यक्रम मे महानगर सघन बस्ती टोली प्रमुख श्री दिनेश चंद्र जी,सह विभाग कार्यवाह श्री हरीश जी, विभाग प्रचारक प्रमुख श्री धर्मेंद्र जी,
व्यापारी नेता दीपक अग्रवाल, विभाग संयोजक ठाकुर दास, महानगर संयोजक श्री परुष राम, सह महानगर संयोजक डॉक्टर मनोज कुमार, अलखनाथ भाग संचालक डॉक्टर देवेंद्रजी , केशव नगर भाग संचालक श्री अखिल जी। केशवनगर की सभी शाखा के राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं चाणक्यपुरी कॉलोनी निवासी उपस्थित थे, जिन्होंने हर्ष उल्लास, के साथ आयोजन किया ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रत्येक बच्चे को भारतीय संविधान अवश्य पढ़ना चाहिए- जिला जज माननीय सुधीर कुमार

Sun Jun 1 , 2025
प्रत्येक बच्चे को भारतीय संविधान अवश्य पढ़ना चाहिए- जिला जज माननीय सुधीर कुमार-यह पुरस्कार वितरण के साथ सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम है दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : क्लासिक कॉलेज ऑफ़ लॉ में माननीय अधिवक्ताओं के उन बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने कक्षा 10 और […]

You May Like

Breaking News

advertisement