ईद-अल-अज़हा को लेकर डीएम व एसएसपी ने किया शहर में फुट मार्च

  • ईद-अल-अज़हा को लेकर डीएम व एसएसपी ने किया शहर में फुट मार्च

बदायूँ : 06 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। ईद-अल-अज़हा(बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह व पुलिस और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियो के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फुट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। 

फुट मार्च का उद्देश्य शहरवासियों में सुरक्षा का भाव पैदा करना और शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश देना था। वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करते हुए त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार के दौरान कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दे और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करे। प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत गूगल मीट (वर्चुअल) के माध्यम से जनपदीय पुलिस बल के साथ की गयी ब्रीफिंग/मीटिंग

Sat Jun 7 , 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत गूगल मीट (वर्चुअल) के माध्यम से जनपदीय पुलिस बल के साथ की गयी ब्रीफिंग/मीटिंग दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आगामी त्यौहारों व ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व पर कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा कैम्प […]

You May Like

advertisement