ईद उल-अज़हा (बकरीद) के दृष्टिगत अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली एवं मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भारी फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में की गई पैदल गश्त

ईद उल-अज़हा (बकरीद) के दृष्टिगत अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली एवं मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा भारी फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में की गई पैदल गश्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ईद उल-अज़हा (बकरीद) के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु अजय कुमार साहनी, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली एवं मानुष पारीक पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस बल, पीएसी व RAF के साथ नगर क्षेत्र के थाना बारादरी, कोतवाली व किला क्षेत्र के किला क्रासिंग, बडा बाजार, कुतुबखाना, बांसमंड़ी, शाहू गोपीनाथ, सैलानी, मीरा की पैंठ, शाहदाना, कांकरटोला, हजियापुर चुंगी, नवादा शेखान, पुराना शहर, एजाज नगर गौटिया आदि क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस बल ने नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों, बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। तथा पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करना, त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना था। इस अवसर पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और त्योहार के दौरान सहयोग की अपील की। तथा सभी नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। पैदल गश्त के दौरान आशुतोष शिवम क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, अजय कुमार क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, पंकज श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक बारादरी, प्रभारी निरीक्षक किला मय फोर्स, पीएसी व RAF फोर्स मौजूद रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री शिरड़ी साई खाटूश्याम सर्बदेव मंदिर में बाबा श्याम का बैंगलोर और कलकत्ता के फूलों से किया दिव्य अद्भुत अलौकिक श्रृंगार

Sat Jun 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री शिरडी साई खाटूश्याम सर्बदेब मंदिर श्यामगंज बरेली में आज ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष की निर्जला- एकादशी शुक्रवार को बाबा श्याम का श्रंगार बैंगलोर,और कलकत्ता से मंगबाकर फूलों से दिव्य अद्भुत अलौकिक श्रंगार किया गया इस बात की जानकारी देते हुए मंदिर महंत पंडित सुशील […]

You May Like

advertisement