संवाद से राजस्व प्राप्ति थीम पर कैम्प आयोजित कर व्यापारियों तथा अधिवक्ताओं को किया पंजीयन हेतु प्रेरित

संवाद से राजस्व प्राप्ति थीम पर कैम्प आयोजित कर व्यापारियों तथा अधिवक्ताओं को किया पंजीयन हेतु प्रेरित
बदायूँ: 12 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। राजमहल गार्डन बदायॅूं में राज्य कर विभाग बदायॅूं द्वारा गुरुवार को पंजीयन जागरूकता अभियान चलाते हुए पंजीयन कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में एडीशनल कमिश्नमर ग्रेड-1 बरेली जोन बरेली ओ0पी0 तिवारी द्वारा संवाद से राजस्व प्राप्ति की थीम के माध्यम से व्यापारियों तथा अधिवक्ताओं को पंजीयन हेतु प्रेरित किया गया।
एडीशनल कमिश्नकर ग्रेड-2 बरेली आशीष निरंजन एवं ज्वाइंट कमिश्नर विजय गौड़ द्वारा व्यापारी तथा अधिवक्ता संगठनों को जी0एस0टी0 पंजीयन लेने हेतु जागरूक किया गया। सहायक आयुक्ती चन्द्रीशेखर सिंह, दिव्यय प्रकाश सिसौदिया ने पंजीयन के सम्बंध में विस्त़ृत जानकारी दी। उपायुक्त विजय सोनी एवं डा0 संजीव पाठक तथा सहायक आयुक्तत आकांक्षा पाण्डेाय द्वारा विभाग की विभिन्न कल्यातणकारी योजनाओं के सम्बंध में विचार व्यवक्त किये गये।
कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मण्डल बदायॅूं के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह धींगडा, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र महाजन, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, टैक्स बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एस0के0 अग्रवाल एवं अर्जुन सिंह तथा समस्त अधिवक्ता एवं व्यापारी एवं राज्य कर विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
बीबी न्यूज़ बदायूं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नुक्कड नाटक के माध्यम से दिया गया स्वच्छता का सन्देश शौचालय जनित बीमारियों के प्रति किया जागरुक,

Fri Jun 13 , 2025
नुक्कड नाटक के माध्यम से दिया गया स्वच्छता का सन्देश शौचालय जनित बीमारियों के प्रति किया जागरुक, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानितबदायूँ: 12 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। मा0 जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के मार्गदर्शन में शौचालय जनित बीमारियों के […]

You May Like

advertisement