Uncategorized

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के युवाओं को योग के साथ जोड़कर नशा से मुक्त प्रदेश बनाने के लक्ष्य को लेकर कर रहे हैं काम:तुषार सैनी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 19 जून : मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश को योग युक्त और नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को योग के साथ जोड़कर नशा से मुक्त बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार युवाओं को नशा के खिलाफ जागरूकता चला रहे हैं। हाल ही में साइक्लोथॉन प्रदेशभर में निकाली गई है। इसके बाद अब योग के माध्यम से नशा छोड़कर स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में 21 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें एक लाख लोगों की भागीदारी होगी और अधिकतर युवा वर्ग शामिल होगा। इससे पहले 15 जून को कुरुक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय मैराथन भी निकाली गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार युवाओं को लेकर चिंतित हैं और युवा वर्ग के लिए कई नीतियों को बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी ने कहा कि युवाओं को नशा छोड़कर खेलों और योग की तरफ ध्यान देना चाहिए। युवा देश का महत्वपूर्ण अंग है, देश का भविष्य है। जिसको जागरूक रहने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me