उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय में डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का किया शुभांरभ

राजनांदगांव 19 जून 2025। उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने वर्चुअल मोड में जिला एवं सत्र न्यायालय राजनांदगांव में डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का शुभांरभ किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सुषमा सावंत, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जिले में आज डिजिटाईजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर का शुभांरभ किया गया है। इसके साथ ही तीन अन्य जिलों बालोद, कबीरधाम, मुंगेली में यह सुविधा प्रारंभ की गई है। प्रदेश में 19 जिलों में यह सुविधा उपलब्ध है। इस सेंटर में कोर्ट के सभी रिकार्ड एवं अन्य फाईल स्कैन कर डिजिटल फार्म में संधारित किए जाएंगे। जिसका लाभ यह होगा कि प्रकरणों के अपील कोर्ट में जाने पर न्यायालय को सहज एवं सरल रूप में डिजिटल फाईल उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे कोर्ट के समय की बचत होगी एवं सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में पदस्थ अन्य अधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने रचनात्मक गतिविधियों का करें संचालन-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदीछात्रावास के रिक्त सीटों में शाला त्यागी बच्चों का चिन्हांकन कर प्रवेश दिलाने का करें प्रयासकिचन गार्डन की ली जानकारी कहा स्थानीय स्तर पर करें व्यवस्था कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने ली छात्रावास अधीक्षकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Thu Jun 19 , 2025
रायगढ़, 19 जून 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सृजन सभा कक्ष में आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावासों एवं आश्रमों के अधीक्षकों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो उपस्थित रहे।        कलेक्टर श्री चतुर्वेदी […]

You May Like

advertisement