नए सत्र के पहले रसोईयों को खाद्य सुरक्षा हेतु दिया गया प्रशिक्षण

कोण्डागांव, 19 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के माध्यम से राज्य में शासकीय स्कूलों में खाना बनाने एवं परोसने वाले रसोईयों का प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में कोण्डागांव में बुधवार को फोस्टेक प्रशिक्षण कार्यकम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के समस्त स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में संलग्न रसोईया शामिल हुए। कोण्डागांव फरसगांव और माकडी विकासखण्ड के रसोईयों का प्रशिक्षण कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव के सभाकक्ष में तथा केशकाल व बडे़ राजपुर विकासखण्ड के रसोईयों का प्रशिक्षण बीआरसी भवन केशकाल में कराया गया, जिसमें कुल 203 रसोईयों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण एफएसएसएआई के अधिकृत ट्रेनिंग पार्टनर द्वारा दिया गया।
ज्ञात हो कि शालाओं में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित हो और नए सत्र में शाला संचालन के पूर्व ही एफएसएस एक्ट के अनुसार रसोई की साफ सफाई व व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके ताकि खाद्य सामाग्रियों को दूषित करने वाले किसी प्रकार के खतरे से बचा जा सके, प्रशिक्षक द्वारा रसोईयों का खाद्य अनुज्ञप्ति व पंजीयन बनवाने खाद्य सामाग्रियों की साफ सफाई पीने के पानी का रखरखाव, भोजन को दूषित करने वाले भौतिक, जैविक व रसायानिक खतरे भोजन पकाने के पूर्व हाथों की साफ सफाई, फूड पॉयजनिंग आदि के बारे में जानकारी दी गई।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कौशल प्रशिक्षण हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

Thu Jun 19 , 2025
कोण्डागांव, 19 जून 2025/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत संचालित मेशन जनरल (राजमिस्त्री), शटरिंग कारपेंटर, फोर-व्हीलर, इलेक्ट्रीशियन, सोलार पेनल इंस्टालेशन टेक्निशियन, एम्रजेन्सी मेडिकल टेक्निशियन एवं रिटेल कोर्सों में 30 जून 2025 तक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 14 वर्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement