राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक लाख से अधिक योग साधक योग अभ्यास करके विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कार्यक्रम की सभी तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप।

कुरुक्षेत्र, 19 जून : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि योग महाकुंभ जिला प्रशासन, आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग व पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सहयोग से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक लाख से अधिक योग साधक योग अभ्यास करके विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। इसके लिए सभी तैयार हैं। हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि आज हमारे योग और पारंपरिक चिकित्सा के बारे में जानने की दुनिया भर में जिज्ञासा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम क्षेत्र की ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाएगी।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य की थीम पर मनाया जा रहा है, इसको प्रदेश में आगे बढ़ाते हुए योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा बनाया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के एक हजार उच्च रक्तचाप व मधुमेह के रोगियों को 12 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण तदर्थ योग के प्रभाव का आकलन योग समावेश के तहत किया जा रहा है। नशा पीड़ितों के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर कार्यालय के समय अधिकारियों व सभी कर्मचारियों के लिए 5 मिनट का योगा ब्रेक निर्धारित किया गया है। विद्यार्थियों के लिए सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में योग प्रशिक्षण के शिविर चल रहे हैं।
योगा डे के लिए तीन तरह से करवा सकते हैं पंजीकरण।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि 21 जून को योग दिवस के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति तीन तरह से पंजीकरण करवा सकता है। इनमें मोबाइल नंबर 9501131800 पर मिसकॉल करें, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंटरनेशनल योग डे डॉट एचआरवाई डॉट इन पोर्टल पर जानकारी दर्ज करके और विभाग द्वारा तैयार किए गए बार कोड को स्कैन करके पंजीकरण करवा सकते हैं। रविवार तक 9 लाख 90 हजार ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है।
ब्रह्मसरोवर व मेला ग्राउंड को 100 सेक्टरों में बांटा।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड को 100 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक हजार नागरिकों को योग के लिए बिठाया जाएगा। मेला ग्राउंड में जिलाभर के स्कूलों की छठी कक्षा से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी बिठाए जाएंगे। शिक्षण संस्थाओं, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों से करीब 37 हजार विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संस्थाओं ने करीब 40 हजार योग साधकों को लेकर आने की तैयारी की है। वहीं पतंजलि योग पीठ की तरफ से हर गांव में योग शिविर लगाकर प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों के लिए टी-शर्ट, पानी की व्यवस्था, रिफ्रेशमेंट, सर्टिफिकेट की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के अलावा स्कूली स्टाफ को भी प्रशंसा पत्र जारी किया जाएगा, जो विश्व रिकॉर्ड की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। वहीं 25 हजार को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मैट वितरित किए जाएंगेे।
सुबह 5 बजे से शुरू होगा राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि योग करने वाले सभी 5 बजे से पहले अपनी सीट पर बैठ जाएंगे। करीब 5 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और योग गुरु स्वामी रामदेव मंच पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद संबंधित, योग, प्राणायाम किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरे देश को संदेश होगा। करीब 7:30 बजे कार्यक्रम का समाधान होगा।
कंट्रोल रूम में दे सकते हैं प्रशासन को सूचना
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 के जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम से संबंध में नागरिक किसी भी प्रकार की सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 01744-221035 पर दे सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की रिहर्सल का सफल आयोजन

Thu Jun 19 , 2025
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की रिहर्सल का सफल आयोजन वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुलपति प्रो. धीमान बोले, रिहर्सल से कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित। कुरुक्षेत्र, 19 जून :श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में गुरुवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 के मुख्य कार्यक्रम को लेकर प्रोटोकॉल योग की […]

You May Like

advertisement