करो योग रहो निरोग” योग एक विज्ञान है हमारे ऋषि मुनियों की उत्कृष्ट देन है

“करो योग रहो निरोग” योग एक विज्ञान है हमारे ऋषि मुनियों की उत्कृष्ट देन है।
“हरि हर जगह मौजूद है, बिन योग नजर आता नहीं, योग साधना के बिना उसको कोई पता नहीं”योगाचार्य प्रबोध मोंगा जी
(पंजाब) फिरोजपुर 20 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग साधना केंद्र बागबान, माखू गेट, फिरोजपुर शहर की ओर से विशाल योग चेतना रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ो योग साधकों ने भाग लिया। यह योग चेतना रैली माखू गेट से होते हुए बिल्ला हवाई चौक, मेंन बाजार दिल्ली गेट, चौक उधम सिंह से होते हुए चौक नाम देव पर बागी पार्क में संपन्न हुई। योग चेतना रैली में फिरोजपुर के गणमान्य अतिथि डॉक्टर कमल बागी, दविंदर बजाज, अश्वनी ग्रोवर और बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।
यहां पर विशाल योग साधकों को संबोधित करते हुए योगाचार्य श्री प्रबोध मोंगा जी ने बताया कि योग एक विज्ञान है। यह हमारे ऋषि मुनियों की उत्कृष्ट देन हम सभी के लिए है। आज हम नाना प्रकार के शारीरिक व मानसिक दोनो रूप से दुखों से पीड़ित हो रहे हैं। अध्यात्मिक स्तर गिर रहा है। यही कारण है कि व्यथित मानसिकता होने के कारण काम, क्रोध,लोभ, मोह, अहंकार बढ़ता ही जा रहा है। अगर हमें शरीरिक, मानसिक व अध्यात्मिक रूप से उन्नत होना है तो उसका एकमात्र उपाय योग साधना है। योग के साधन करने से सब तन के रोग है मिट जाते
निर्मल काया होती है। सब मन के मैल हैं धुल जाते हैं। योग भूल कर दुखिया यह संसार है। ऋषियों की प्रणाली योग सुखों का भण्डार है। हरि हर जगह मोजूद है बिन योग नजर आता नहीं। योग साधना के बिना उसको कोई पाता
नही।