बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ के साथ गिरफ्तार

बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी मुठभेड़ के साथ गिरफ्तार

मेहनगर आजमगढ़

मेंहनगर थाना क्षेत्र की पांच वर्षीय मासूम से दरिंदगी करने वाले देवइत गांव निवासी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शनिवार रात करीब 9.20 बजे थाना प्रभारी अनुराग कुमार अपनी टीम के साथ देवरिया राजधरपुर गांव के पास आरोपी की घेराबंदी कर रहे थे, तभी भागने की कोशिश कर रहे जावेद ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे घायल अवस्था में तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, पांच वर्षीय मासूम के साथ हुई अमानवीय घटना के बाद से ही क्षेत्र में भारी आक्रोश था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी।
शनिवार रात को मिली सफलता से स्थानीय लोगों में थोड़ी राहत जरूर है। एसएसपी हेमराज मीना ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है|

शुक्रवार की देर शाम जब बच्ची के माता-पिता किसी जरूरी काम से बाजार गए हुए थे, तभी पड़ोस का युवक जावेद घर में अकेली बच्ची को देखकर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य कृत्य किया।बाजार से लौटने के बाद जब माता-पिता ने बच्ची की हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। फौरन बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और स्थानीय थाने में जाकर आरोपी जावेद के खिलाफ नामजद तहरीर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया |

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजेन्द्र शर्मा का प्रमोशन सम्मान समारोह आयोजित

Sun Jun 22 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कोसली : आज मीडिया सेंटर कोसली में स्मृति वैलफेयर सोसाइटी, कोसली की तरफ से श्री राजेन्द्र शर्मा जी डीईईओ के प्रमोशन के उपलक्ष्य पर एक छोटा सा सम्मान समारोह का प्रोग्राम आयोजित किया गया और सोसायटी के सभी पदाधिकारी गण सदस्यों ने डीईईओ साहब व अन्य […]

You May Like

advertisement