स्वामी रामदेव से प्रेरित होकर योग करने से मिलती है अदभुत शक्ति : रवि बारना

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

पिपली 22 जून : शनिवार को आयोजित राजकीय योग दिवस के अवसर पर बारना गांव के एक युवक रवि बारना ने 50 किलों का सीमेंट का कट्टा दांतों में फंसा कर हजारो लोगो के सामने उठा कर प्रदर्शन किया। स्वामी रामदेव ने बताया कि रवि के दांत बहुत मजबूत है रवि ने पहले भी अपने दांतों से कई बार वजन उठाया है। रवि ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा बाबा रामदेव एवं आचार्य बाल कृष्ण की प्रेरणा से वो यह काम करने में समर्थ हुए है | उन्होंने कहा की आज योग दिवस के अवसर पर उन्हें बाबा के प्रयासों से आज इतने बड़े मंच पर बड़े लेवल पर उनको शक्ति प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद दिया। रवि ने कहा कि वह बहुत समय से योग करता आ रहा है और इससे मानसिक और शारीरिक बल मिलता है और 50 किलों का वजन उठाना उसके मजबूत दांतों के लिए मामूली सी बात है और ये कमाल योग के साथ साथ खानपान को जाता है। रवि ने बताया की वो अपने खेतों में प्राकृतिक खेती करता है और उसी के उत्पाद अपने घर में प्रयोग करता है और देसी संस्कृति को मानता है। रवि ने बताया की वो खुद आयुर्वेदिक वस्तुओं का उपयोग करता है और आमजन को भी प्रेरित करते है की स्वदेशी का इस्तमाल करे। योग मंच से बाबा रामदेव ने रवि के दांतों की मजबूती का मुख्य कारण भी यही बताया की योग से शारीरिक मजबूती मिलती है | स्वामी रामदेव ने बताया की रवि पतंजलि से वर्षों से जुड़ा हैं और आज के आयोजन के लिए रवि ने घर घर जाकर प्रचार किया और जो भी ड्यूटी लगाई जाती है उसको दिल से करने का मौका नहीं चूकते। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा समेत सभी गणमान्य लोगों ने रवि की भुरी भूरी प्रशंसा की और उसके इस कार्य पर हैरानी भी जताई और आशीर्वाद दिया इस अवसर पर डॉ. प्रवीण शर्मा प्रिंसिपल का भी आभार जताया जिनकी लगातार प्रेरणा से आज का ये कार्य सफल हुआ।
रवि अपने दांतों से करतब दिखाता हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे हरियाणा प्रदेश में सराहनीय सहयोग करने पर भारतीय योग संस्थान को किया सम्मानित

Sun Jun 22 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा के कर कमलों से ग्रहण किया यह सम्मान। कुरुक्षेत्र 22 जून : हरियाणा योग आयोग के कर्मठ एवं ऊर्जावान चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य जी के निर्देशन में 21 जून को कुरुक्षेत्र में आयोजित 11 […]

You May Like

advertisement