अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे हरियाणा प्रदेश में सराहनीय सहयोग करने पर भारतीय योग संस्थान को किया सम्मानित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा के कर कमलों से ग्रहण किया यह सम्मान।

कुरुक्षेत्र 22 जून : हरियाणा योग आयोग के कर्मठ एवं ऊर्जावान चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य जी के निर्देशन में 21 जून को कुरुक्षेत्र में आयोजित 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अति भव्य राज्य स्तरीय समारोह में कुरुक्षेत्र सहित पूरे हरियाणा प्रदेश में योग दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को सराहनीय सहयोग देने व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए भारतीय योग संस्थान को माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा, नायब सिंह सैनी जी द्वारा सम्मानित किया गया । संस्थान की ओर से जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त यह सम्मान प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त किया । सम्मान प्राप्त करने के पश्चात प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि इस सामान का श्रेय संस्थान के हरियाणा प्रांत के उन सभी निष्ठावान साधक-साधिकाओं को जाता है जो नित्य प्रति सुबह-शाम निष्काम भाव से आमजन को निशुल्क योग साधना करवा कर संस्थान के ध्येय वाक्य जीओ और जीवन दो को सार्थक करने के कार्य में लगे हैं । उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे प्रदेश में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जून माह के आरंभ से ही संस्थान के निशुल्क योग साधना केन्द्रों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जा रहा था । यह भी उल्लेखनीय है कि संस्थान की हरियाणा प्रांत इकाई के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर और पूर्व संगठन मंत्री एवं हरियाणा आयोग के सदस्य डॉ मनीष कुकरेजा को इस राज्य स्तरीय आयोजन में जिला प्रशासन को सहयोग करने के लिए हरियाणा योग आयोग द्वारा सदस्य नामित किया गया था और उन्होंने इस आयोजन में दिन-रात अथक प्रयास करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री हरियाणा से सम्मान प्राप्त करते भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश एवं कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरस्वती नदी पर बना डबल पूल शुरू अब पुराने पुल को तोड़ेगा सरस्वती बोर्ड : धुमन सिंह किरमच

Sun Jun 22 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने बीएंडआर विभाग को सरस्वती नदी पर बने पुराने पूल को तोडऩे के दिए निर्देश। पिहोवा, 22 जून : हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि पिहोवा में ड्रेन पर बने डबल पुल […]

You May Like

advertisement