2047 तक विकसित उत्तराखंड का रोड़मैप तैयार, प्लास्टिक मुक्त राज्य योजनाओ पर सीएम धामी ने कही ये बात

2047 तक विकसित उत्तराखंड का रोड़मैप तैयार, प्लास्टिक मुक्त राज्य योजनाओ पर सीएम धामी ने कही ये बात,
सागर मलिक

राज्य में टीबी मुक्त होने वाले प्रथम तीन जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस समय ऊधम सिंह नगर, देहरादून और नैनीताल इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के लिए वर्ष 2047 तक ग्राम से जिला स्तर तक स्वरूप तय करने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी जिलों में जनहित से जुड़े पांच-पांच नवाचारों पर कार्य करने को कहा है। उन्होंने समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों तक पहुंचकर उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे के भी निर्देश दिए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।
इसमें जिलाधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी जिलाधिकारी नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाएं। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 25 जुलाई तक जिलों में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एक पेड़ मां के नाम अभियान को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने के साथ ही प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।

उन्होंने जलस्रोतों के संरक्षण और अमृत सरोवरों की कार्य प्रगति की नियमित निगरानी करने और इसके लिए प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी तैनात करने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष मौसम विभाग ने राज्य में औसत से अधिक वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसको ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि मानसून शुरू होते ही नालों की सफाई हो जाए।

मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए पेयजल, विद्युत व सड़कों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने डेंगू, मलेरिया और कोरोना से बचाव की सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलों में आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट मोड पर रखते हुए टोल-फ्री नंबरों को सभी जिलों व तहसीलों में सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, वर्चुअल माध्यम से कमिश्न कुमाऊं दीपक रावत व सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे। अवैध रूप से बनाए गए दस्तावेजों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश मुख्यमंत्री ने सत्यापन अभियान को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अवैध रूप से बनाए गए आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेजों के विरुद्ध सख्त अभियान निरंतर जारी रखने के साथ ही सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

स्वदेशी उत्पादों को दिया जाए बढ़ावा
मु ख्यमंत्री धामी ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और इसके प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए। एक जिला, दो उत्पाद पर विशेष ध्यान दिया जाए। सरकारी कार्यक्रमों में स्थानीय उत्पादों का प्रयोग किया जाए। सभी जिलाधिकारी अपने जिलों में लैंड बैंक बनाने पर विशेष ध्यान दें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: नकली दवा और शराब के QR कोड और रैपर छापने का भंडाफोड़

Wed Jun 4 , 2025
सागर मलिक एसटीएफ की टीम ने सेलाकुई क्षेत्र में दबिश देकर नामी दवा व शराब कंपनियों के फर्जी क्यूआर कोड व रैपर बनाने का भंडाफोड़ किया। इस मामले में राजा रोड के पास बायांखाला कालोनी स्थित मकान से बिहार के छपरा निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मौके […]

You May Like

advertisement