ऑटो चालकों का प्रतिनिधि मंडल सात सूत्री मांगों को लेकर मंडलायुक्त को दिया ज्ञापन

ऑटो चालकों का प्रतिनिधि मंडल सात सूत्री मांगों को लेकर मंडलायुक्त को दिया ज्ञापन

मंडला आयुक्त ने आरटीओ को फटकार लगाते हुए निस्तारण का दिया आश्वासन

आजमगढ़।आटो रिक्शा चालकों समिति उत्तर प्रदेश बैनर तले सात सूत्रीय मांगों को लेकर मंडलायुक को दिया ज्ञापन मंडला आयुक्त ने आरटीओ को फटकार लगाते हुए दिया आश्वासन, संगठन मंत्री शाहिद अहमद ने बताया यदि नहीं हुई पूरी मांगे तो लखनऊ करेंगे कूच। बता दे कि बुधवार ऑटो रिक्शा चालक समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक के नेतृत्व में ऑटो रिक्शा चालकों का एक प्रतिनिधि मंडल जनपद में हो रहे ऑटो रिक्शा चालकों के शोषण को लेकर मंडलायुक्त से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही अपनी सात सूत्रीय मांग को लेकर जल्द से जल्द निदान किए जाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जनपद सहित अन्य स्थानों पर ऑटो चालकों को बिना पड़ाव की व्यवस्था दिए बगैर पुलिस की प्रताड़ना के साथ चालान का शिकार होना पड़ रहा है। जहां रेलवे स्टेशन पर बगैर स्टैंड के प्रति ऑटो से 40 रुपए की अवैध वसूली की जाती है। वही रिक्शा चालकों से 15 साल का शुल्क लेकर 10 साल का ही परमिट दिया जा रहा है जिसे 15 साल किया जाए। वही प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इन तमाम मांगो को लेकर मंडलायुक्त से वार्ता की गई तो उनके द्वारा आरटीओ प्रशासन को हमारी समस्याओं के समाधान की बात कही गई। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हमारा संगठन विशाल धरना प्रदर्शन के लिए दिल्ली कुच करेगा। इस दौरान शाहिद अहमद, हलधर दुबे, छोटे लाल, कैलाश यादव, वीरेंद्र यादव, मुकेश, शनि गुप्ता, राकेश आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़।डीएम कार्यालय के सामने ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

Thu Jun 26 , 2025
आजमगढ़।डीएम कार्यालय के सामने ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे आजमगढ़।जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर पुलिस के विरोध में लगाए मुर्दाबाद के नारे फर्जी मुकदमे में फंसा कर पुलिस पर नाबालिको के प्रताड़ना का आरोप लगा भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर जिलाधिकारी […]

You May Like

advertisement