आजमगढ़।कोटवा कृषि महाविद्यालय में परीक्षा परीणाम में छात्रों ने मारी बाजी

आचार्य नरेंद देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या ने अपना परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है I कृषि महाविद्यालय कोटवा आज़मगढ़ के कृषि स्नातक के अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम 26 जून को घोषित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने सभी महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष के छात्रों का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन घोषित किया। जिसमें कुल 48 छात्रों का परिणाम घोषित हुआ (37 छात्रः एवं 11 छात्राएं)l कृषि महाविद्यालय आज़मगढ़ के अर्पित पांडेय 88.90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, उदित चौधरी 87.14 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं आकांक्षा सिंह 85.47 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहकर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है I आपको अवगत करा दे कि विश्वविद्यालय के सभी कृषि महाविद्यालयों में कृषि महाविद्यालय आजमगढ़ के अर्पित पांडेय ने सर्वोच्च अंक हासिल करके नाम रौशन किया है I कुलपति महोदय ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा यह परिणाम महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं शिक्षकों एवं छात्रों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है I समय से परिणाम घोषित होने से छात्र उच्च शिक्षा के लिए अग्रसर होंगे एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे I महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह ने इस उपलब्धि के लिए इन सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं I उन्होने संकाय के सभी सदस्यों को भी बधाई दी और कहा कि समय से परीक्षा कराकर परीक्षा परिणाम घोषित कर देने से छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। जिसका पूरा श्रेय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेन्द्र सिंह, कुलसचिव, अधिष्ठातागण एवं शिक्षकगणों को जाता है। जिनके अथक् प्रयास से समय पर परीक्षा फल घोषित किया जा सका। अधिष्ठाता महोदय ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष व्यक्त किया एवं जीवन मे अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में हुई आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा की महत्वपूर्ण बैठक

Sat Jun 28 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक सभा के अत्तर्गत प्रदेश में संचालित शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रम और व्यवस्था सम्बन्धी अन्य सुधार कार्यों पर हुआ मंथन। कुरुक्षेत्र, 27 जून : आर्य प्रतिनिधि सभा के अंतर्गत चलने वाले शिक्षण संस्थानों की मैनेजमेंट की एक विशेष बैठक आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र में हुई जिसमें कई अहम […]

You May Like

advertisement