देहरादून: भारी बारिश के कारण कारगी ग्रांट में नदी के किनारे दो मकान गिरे

देहरादून: भारी बारिश के कारण कारगी ग्रांट में नदी के किनारे दो मकान गिरे,
सागर मलिक

भारी बरसात के कारण कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी किनारे बने दो मकान गिरे

पुलिस तथा फायर सर्विस की टीमों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर चलाया राहत एवं बचाव कार्य

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा मौके पर पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा

राहत कार्यो में लगे पुलिस तथा फायर सर्विस के जवानों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

*सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आसपास के मकानों को कराया खाली, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के संबंध में कराया अवगत,

DEHRADUN: आज कारगीग्रांट क्षेत्र में नदी के किनारे बने दो मकानों के ढहने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस बल तथा फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुँचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस बल तथा फायर सर्विस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी देहरादून द्वारा आसपास के मकानों को खाली कराने तथा मौके पर भीड़ नियंत्रित हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है तथा मौके पर 02 मकान ढह गये है तथा पास स्थित 02 मकानों में दरार आयी है।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आसपास के 10 मकानों को खाली कराया गया है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। मौके पर भीड़ नियंत्रण हेतु पीएसी बल को नियुक्त किया गया है।

घटना में टूटे मकान के स्वामी :-

1- शाहिद अंसारी पुत्र रईस निवासी करगी ग्रांट मदीना मस्जिद वाली गली देहरादून
2- शहीद इद्रिशी पुत्र मोहम्मद असगर निवासी उपरोक्त

दरार आये हुऎ मकान :-

1- गुलजर अंसारी पुत्र गुलफाम
2- मुस्तकीम पुत्र शाहजहां निवासी उपरोक्त

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

Mon Jun 30 , 2025
देहरादून: देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था देह व्यापार,सागर मलिक गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्म फरोसी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़ एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने की गेस्ट हाउस में आकस्मिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored