चारधाम यात्रा 2025: निगरानी के लिए रेंज कार्यालय में बनाई गई विशेष सेल, मुख्य पड़ावों पर तैनात रहेंगे एसएसपी

सागर मलिक

निगरानी के लिए रेंज कार्यालय में बनाई गई विशेष सेल, मुख्य पड़ावों पर तैनात रहेंगे एएसपी

आगामी चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने हर स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा मार्गों और प्रमुख ठहराव स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

चारधाम यात्रा की निगरानी के लिए आईजी रेंज कार्यालय में एक विशेष सेल बनाई गई है। इसके प्रभारी डीआईजी रैंक के अधिकारी रहेंगे, जो कि हर वक्त यात्रा मार्ग की विभिन्न संसाधनों से निगरानी करेंगे। इसके अलावा यात्रा के प्रमुख पड़ावों पर एएसपी स्तर के अधिकारी को तैनात किया जाएगा। ताकि, किसी भी समस्या के तत्काल निराकरण के लिए कदम उठाए जा सकें,

आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने बताया कि यात्रा मार्गों और प्रमुख ठहराव स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत, हर प्रमुख ठहराव स्थल पर एक एएसपी रैंक के अधिकारी की तैनाती की जाएगी। साथ ही यात्रा की निगरानी और समन्वय के लिए रेंज कार्यालय में विशेष सेल का गठन किया गया है।

इस सेल के इंचार्ज डीआईजी (उप महानिरीक्षक) रैंक के अधिकारी होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और तीर्थयात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रा मार्गों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: अपने दम पर बनी आत्म निर्भर,सीएम योगी की बड़ी बहन शशि पयाल, चाय की दुकान से अब तक का सफ़र

Fri Mar 28 , 2025
उत्तराखंड: अपने दम पर बनी आत्म निर्भर,सीएम योगी की बड़ी बहन शशि पयाल, चाय की दुकान से अब तक का सफ़र,सागर मलिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन शशि पयाल सिफारिश से नहीं बल्कि अपने दम पर आत्मनिर्भर बनी हैं। उनकी बहू शिवानी पयाल भी अब उनके […]

You May Like

advertisement