डाक्टर्स डे पर डा. मनोज कुमार मिश्रा उपलब्धियों के लिए किए गए सम्मानित

डाक्टर्स डे पर डा. मनोज कुमार मिश्रा उपलब्धियों के लिए किए गए सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला के सभागार गांधीपुरम पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने की और संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा ने किया। बैठक का प्रारंभ मंडल महामंत्री विशाल शर्मा के द्वारा गायत्री मंत्र के वाचन से हुआ। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान् परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने पदाधिकारियों को कार्य का बंटवारा किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा को दिसंबर 2025 तक भगवान् परशुराम की भव्य मूर्ति बरेली में स्थापित किए जाने का प्रभारी मनोनीत किया। मंडल महामंत्री अरुण शुक्ला को बरेली के अस्सी नगर निगम वार्डों का प्रभारी घोषित किया ताकि पार्षदों के चुनाव में विजय पाई जा सके। प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर शर्मा को कोष संग्रह के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए । जिला अध्यक्ष संजीव अवस्थी को जुलाई – अगस्त में वृक्षारोपण की जिम्मेदारी दी गई और महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई।इस अवसर पर डाक्टर्स डे मनाया गया। सभी डाक्टर्स को उनके रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा की गई। जिला संरक्षक डा. मनोज कुमार मिश्रा को गरीबों की निशुल्क परामर्श सेवा एवं गरीबों की निशुल्क चिकित्सा के लिए माल्यार्पण करके उत्तरीय भेंट किया गया। अपने सम्मान पर डा. मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि हर दो माह में गरीबों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में इंद्रदेव त्रिवेदी , प्रवीन भारद्वाज, अजयराज शर्मा, मदन लाल शर्मा, मुकेश पांडे, सचिन शर्मा, अरुण शुक्ला, अमर शर्मा विशाल शर्मा, विष्णु स्वरूप भारद्वाज, अभिषेक शर्मा रजत मिश्रा, दिनेश पांडे, विष्णु प्रकाश पांडे , डा. मनोज कुमार मिश्रा, रामकृष्ण शुक्ला, अरविंद कुमार मिश्रा, धनंजय शर्मा, देवेश शर्मा, प्रवीन शर्मा आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा ने किया और सभी का आभार मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: चौपाल बैठक का आयोजन किया गया,

Thu Jul 3 , 2025
वार्ड नंबर 84 बंजारा वाला के दुर्गा एनक्लेव में कैप्टन राजा राम नौटियाल जी के निवास पर मोदी जी के 11 साल बेमिसाल के तहत चौपाल बैठक का आयोजन किया,महानगर और केदार मंडल अध्यक्षा बहन सरिता लिंगवाल जी के दिशा निर्देश पर जगह जगह चौपाल बैठकों का आयोजन किया जा […]

You May Like

Breaking News

advertisement