
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : विगत 20 दिन में जनपद के समस्त ताजियेदारों की बैठक एवं भृमण कर सत्यापन का दायित्व उपनिरीक्षकों को दिया गया था। थाना फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम गौसगंज का ताज़िया जिसमे आज आग लगी, उसकी ऊंचाई सत्यापन प्रारूप में उपनिरीक्षक अशोक कुमार द्वारा 10 फिट लिख कर दी गयी थी। इस लापरवाही के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा उपनिरीक्षक अशोक कुमार को निलम्बित किया गया है।


