उत्तराखंड: सूचना आयोग ने हरिद्वार की सुनवाई तिथियां स्थगित की

सागर मलिक

कांवड़ यात्रा की बजह से हाइब्रिड मोड से पेशी की सुविधा

देहरादून। मुख्य सूचना आयुक्त उत्तराखंड, श्रीमती राधा रतूड़ी ने हरिद्वार में जारी कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस विभाग और नगर निगम से संबंधित द्वितीय अपीलों व शिकायतों की सुनवाई की तिथियों को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय कांवड़ यात्रा के दौरान इन विभागों के अधिकारियों की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए लिया गया।

मुख्य सूचना आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी कांवड़ यात्रा में लगी है और जिनकी सुनवाई इस अवधि में निर्धारित है, वे हाइब्रिड मोड (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या ऑनलाइन माध्यम) से भी अपना पक्ष रख सकते हैं। साथ ही, हरिद्वार एवं अन्य प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों व अधिकारियों से भी अधिक से अधिक हाइब्रिड मोड से सुनवाई में शामिल होने की अपेक्षा की गई है।

यदि कोई अधिकारी ड्यूटी के कारण हाइब्रिड मोड से भी पक्ष रखने में असमर्थ हो, तो वे आयोग को ईमेल (secy-uic@gov.in) भेजकर तिथि संशोधन का अनुरोध कर सकते हैं। ऐसे मामलों में कांवड़ यात्रा के बाद नई तारीख दी जाएगी।

संपर्क के लिए संबंधित कोर्ट के नंबर इस प्रकार हैं —

कोर्ट 1 . मुख्य सूचना आयुक्त श्रीमती राधा रतूड़ी, 9410700474
कोर्ट 2 . राज्य सूचना आयुक्त श्री देवेन्द्र कुमार आर्य, 9410700471
कोर्ट 3 . राज्य सूचना आयुक्त श्री योगेश भट्ट, 9410700343
कोर्ट 4 . राज्य सूचना आयुक्त श्री दलीप सिंह कुँवर, 9410700544
कोर्ट 5 . राज्य सूचना आयुक्त श्री कुशला नन्द, 9410700352

यह पहल कांवड़ ड्यूटी में तैनात अधिकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: उच्च शिक्षा में युवाओं के प्रशिक्षण को एक दर्जन एमओयू

Tue Jul 8 , 2025
सागर मलिक *छात्र-छात्राओं को मिलेगा देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों का मार्गदर्शन स्किल डेवलपेंट से लेकर डिजीटल व फ्यूचर स्किल की सीखेंगे बारीकियां* देहरादून। उच्च शिक्षा को गुणवत्तापरक, नवोन्मेषी और रोजगारोन्मुखी बनाने के लिये उच्च शिक्षा विभाग ने देशभर के एक दर्जन प्रतिष्ठित शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों के साथ एमओयू (समझौता […]

You May Like

advertisement