चलो अमरनाथ भोले बाबा के द्वार”पंडित अश्विनी शर्मा

“चलो अमरनाथ भोले बाबा के द्वार”पंडित अश्विनी शर्मा

(पंजाब) फिरोजपुर 08 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

भूखे को अंन प्यासे को पानी, बाबा बर्फानी। चलो अमरनाथ भोले बाबा के द्वार। श्री अमृतसर साहब से विशेष तौर पर पधारे पवन वर्मा, सुरभि वर्मा के विशेष प्रयासों और श्री केदार बदरीनाथ उत्तराखंड रामायण एवं श्री सुंदर कांड रामायण प्रचार सभा फिरोजपुर और लाइफ सेवर वेलफेयर सोसाइटी, मंदिर श्री राधा कृष्ण (हनुमान धाम) फिरोजपुर के सहयोग से लगातार चौथी बार श्री अमरनाथ धाम की यात्रा बड़ी श्रद्धा भावना से भोले बाबा और प्रभु श्री राम जी के जयकारों से पूरे उत्साह के साथ रवाना हुई। मंदिर के पुजारी श्री अरुण पांडे ने पूजा अर्चना के साथ यात्रा को मंगलमय बनाने के लिए बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया और बस को रवाना किया।

  बस को ले जाने वाले पंडित अश्विनी शर्मा ने बताया कि यह बस श्री पवन वर्मा और सुरभि वर्मा के प्रयासों से मुफ्त में यात्रियों को ले जाती है। इस बस में लगभग 52 श्रद्धालु सवार हैं। यह बस दर्शनों के बाद मंगलवार को वापसी फिरोजपुर पहुंचेगी। 

       इस मौके पर श्री मनोज बांगा, विनोद नरूला, पुजारी पंडित अरुण पांडे, पंडित अश्विनी शर्मा, पंडित सूरज प्रकाश शर्मा, मोंटू बजाज, शिवम तिवारी, एडवोकेट जेएस सोढ़ी,दीपक जोशी, गतिंदर कमल, सोनू अरोड़ा, बृजभूषण धवन,बॉबी के अलावा फिरोजपुर के गणमान्य व्यक्ति और मातृशक्ति उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज प्रखंड फिरोजपुर शहर नगर में वृक्षारोपण कर हरियाली का संकल्प लिया गया

Wed Jul 9 , 2025
बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज प्रखंड फिरोजपुर शहर नगर में वृक्षारोपण कर हरियाली का संकल्प लिया गया। (पंजाब) फिरोजपुर 08 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= विश्व हिन्दू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल हरियाली का संकल्प लेते हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे भारत के […]

You May Like

advertisement