देहरादून: दून पुलिस की गिरफ्त मे आई दो तस्कर महिला

देहरादून: दून पुलिस की गिरफ्त मे आई दो तस्कर महिला,
सागर मलिक

उत्तराखंड: 09 जुलाई 2025 बुधवार को देहरादून स्थित थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत थाना रायपुर पर गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत नशा करने वालों की काउसलिगं की गयी तो जानकारी मिली कि कुछ नशा तस्करों द्वारा बेहट सहारनपुर से भारी मात्रा में अवैध चरस देहरादून में सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्धारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08-07-2025 को सोमनाथ नगर किशन डेयरी के पास से 02 महिला नशा तस्करों 1- शबाना 2- राजीदा को कुल 730 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वही जिसमें मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्ताओं द्वारा बताया गया कि वह दोनों सगी बहने हैं व पिछले कुछ समय से चरस बेचने के काम में लिप्त है, उनके द्वारा बेहट सहारनपुर क्षेत्रों से चरस एकत्रित कर ऊँचे दामो में देहरादून में सप्लाई की जाती है। उनके द्वारा स्वयं उक्त चरस को एकत्रित कर अलग अलग स्थानों पर सप्लाई किया जाता था, क्योंकि महिला होने के कारण कोई उन पर आसानी से संदेह नहीं करता था। अभियुक्ताओं से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करो के नाम प्रकाश में आए हैं, जिसके संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- शबाना पत्नी नबाब निवासी ग्राम जसमोर, थाना बेहट, जिला – सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 28 वर्ष
2- राजीदा पत्नी इंतजार निवासी ग्राम जसमोर, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ0प्र0, उम्र- 35 वर्ष

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में दवा की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Thu Jul 10 , 2025
देहरादून में दवा की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी,सागर मलिक उत्तराखंड: 09 जुलाई 2025 बुधवार को देहरादून स्थित माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल जी के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा […]

You May Like

advertisement