दो सौ कांवरियों का जत्था उज्जैन महाकाल जल अभिषेक करने के लिए हुआ रवाना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी से दो सौ कांवरियों का जत्था उज्जैन महाकाल जल अभिषेक करने के लिए हुआ रवाना। जानकारी के अनुसार जनपद बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी व सीबीगंज से पिछले 17 वर्षो से लगातार सावन के महीने में सैकड़ों कांवड़िए महंत स्व:सत्यप्रकाश अग्रवाल और हरीश गुप्ता के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के नर्मदा घाट से जल भरकर उज्जैन महाकाल में जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। इस वर्ष बेड़ा संघ के महंत सत्यप्रकाश अग्रवाल के निधन के बाद उनकी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए उनके बड़े पुत्र शुभम अग्रवाल और महंत मुकेश भारद्वाज के नेतृत्व में आज दो सौ पचास कांवरियों का जत्था बरेली जंक्शन से ट्रेन से रवाना हुआ। जिसे बरेली जंक्शन पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भाजपा नेता आशीष अग्रवाल एवं भाजपा पिछला वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पूरनलाल लोधी ने फूल मालाओं से कावरियों का स्वागत कर मंगल यात्रा कामना करते हुए रवाना किया। महंत शुभम अग्रवाल एवं महंत मुकेश भारद्वाज ने बताया कि कांवड़िए आज 9 जुलाई को ट्रेन से रवाना होकर 11 जुलाई नर्मदा से जल भरकर 130 किमी पैदल यात्रा कर 16 जुलाई को महाकाल उज्जैन मंदिर जलाभिषेक करने के बाद 18 जुलाई को वापस बरेली लोटेंगे। कांवरियों के जत्थे में जाने वालों में महंत मुकेश भारद्वाज, शुभम अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, दीनानाथ, सर्वेश गुप्ता, मेवाराम सागर, अमन गुप्ता, मनोज भदौरिया, सार्थक अग्रवाल, समेत 200 कांवड़िए उज्जैन रवाना हुए। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी से कांवड़ियों का जत्था उज्जैन महाकाल रवाना होने से पहले सर्राफा व्यापारी नरेश अग्रवाल, कपड़ा व्यापारी विनोद अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के स्कूल प्रबंधक रमन जायसवाल, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, अध्यापक संदीप गुप्ता, गोविंद गुप्ता उर्फ सीपू लाला, राज कपूर गुप्ता, अमित सिंह, अखिलेश अग्रवाल, श्याम सुंदर गुप्ता, दीपक गोयल, अमित गोयल, संजीव शर्मा, सुबोध पोरवाल, सूचित अग्रवाल, प्रेमपाल गंगवार, सुबोध पोरवाल, जय गंगवार, हिमांशु मिश्रा, दीपक अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, दर्पण अग्रवाल आदि लोगों ने सभी कांवरियों का फुल माला पहनाकर रवाना किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध मद्य निष्कर्षण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे

Sat Jul 12 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत अवैध मद्य निष्कर्षण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत ,जिला आबकारी अधिकारी श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में आज दिनांक 11/07/2025 को महराजगंज तहसील के थाना बछरावाँ अंतर्गत संदिग्ध ग्राम पासी टूसी , पछिया बाज़ार, उफरापुर एवं थाना गुरुबख्शगंज अंतर्गत […]

You May Like

Breaking News

advertisement