आबकारी विभाग की टीम ने डाला छापा, कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

आबकारी विभाग की टीम ने डाला छापा, कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार,संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एव उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार क्षेत्र -1,आबकारी निरीक्षक रोबिन आर्य क्षेत्र-2, आबकारी निरीक्षक रूपेंद्र कुमार निर्मल क्षेत्र-4,आबकारी निरीक्षक सरिता सिंह क्षेत्र -5 एवं आबकारी निरीक्षक खगेन्द्र सिंह क्षेत्र-6 की संयुक्त टीम ने डलमऊ तहसील के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
आबकारी टीम द्वारा थाना डलमऊ के अन्तर्गत जोहानटकी,सरजूपुर और पासी का पुरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 100 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। 2 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत करते हुए 1 महिला अभियुक्त को गिरफ़्तार कर जेल भेजा गया ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राम हरवेल में सोलर ड्युलपंप हुआ चालू

Tue Jul 15 , 2025
कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर हुई त्वरित कार्रवाई कोंडागांव, 15 जुलाई 2025/ कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम हरवेल के ग्राम गुडरापारा विकासखण्ड केशकाल के ग्रामीणों ने जनदर्शन में ग्राम में स्थापित सोलर ड्यूल पंप संयंत्र के दो माह से खराब होने की शिकायत करते हुए उसे ठीक करने हेतु आवेदन […]

You May Like

advertisement