दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच उ. प्र. का प्रदेश संरक्षक कुं. प्रशांत पटेल को बनाया गया / बधाइयों के बीच प्रमाणपत्र भेंट किया गया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच के तत्वावधान में कुं. प्रशांत पटेल को प्रदेश के संरक्षक पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया । इस आशय का प्रमाणपत्र प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता , महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी और संयुक्त मंत्री शिवम् वर्मा द्वारा उनके आवास मढ़ीनाथ पर जाकर सादर भेंट किया गया। प्रशांत पटेल को प्रमाणपत्र के साथ माल्यार्पण और उत्तरीय से भी सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व उनके पिता कुं सुभाष पटेल, जो विधायक एवं महापौर रहे हैं, प्रदेश संरक्षक पद पर आजीवन रहे थे।अपने प्रदेश संरक्षक पद पर मनोनयन होने पर कुं. प्रशांत पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि वो भी दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद की अवधारणा को आगे बढ़ाने का हमेशा प्रयास करेंगे। उन्होंने अपने इस मनोनयन पर विचार मंच के पदाधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी, संयुक्त मंत्री शिवम् वर्मा के अलावा पूर्व सभासद सुनील वाल्मीकि, पूर्व सभासद विचित्र पाल सिंह मुन्ना, कवि ए के सिंह तन्हा, नाथ नगरी राजा समिति के अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा आदि अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस ने एक स्मैक तस्कर से 117 ग्राम स्मैक बरामद कर भेजा जेल

Thu Jul 17 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने कस्बे के कुख्यात स्मैक ड्रग्स तस्कर के साले को गिरफ्तार कर भेजा जेल। बरेली से लगभग 20 किलो मीटर की दूरी पर थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में स्मैक तस्करी का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। तो […]

You May Like

advertisement