इंडस टावर के एरिया मैनेजर द्वारा अभद्रता और धमकी देने को लेकर पीड़ित ने डीजीपी से शिकायत

Oplus_131072


आजमगढ़। मेंहनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी एवं इंडस टावर्स लिमिटेड की टावर साइट आईडी-2044461 के भू-स्वामी रमाकांत पाण्डेय ने कंपनी के एरिया मैनेजर अभिशेष मिश्रा द्वारा अभद्र व्यवहार, धमकी देने तथा मनमानी करने को लेकर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र के अनुसार 18 जून 2026 को टावर साइट से छह मॉड्यूल सहित अन्य उपकरण हटा लिए गए थे। इसकी जानकारी उन्हें 24 जून को सुपरवाइजर राकेश यादव द्वारा दी गई। जब उन्होंने इस संबंध में एरिया मैनेजर अभिशेष मिश्रा से जानकारी मांगी तो अभिशेष मिश्रा द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।
रमाकांत पाण्डेय अपने शिकायत पत्र में कहा है कि एरिया मैनेजर ने कहा कि टावर को चलाना या बंद करना उनके अधिकार में है तथा कंपनी के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐरीया मैनेजर ने धमकी देते हुए कहां कि टावर को स्थायी रूप से बंद कर दूंगा और तुम्हारा ईसू दिखा कर तुमसे हर्जाना भी वसूलूगा।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने पहले भी टावर संचालन के समर्थन में कंपनी के हेडक्वार्टर लखनऊ उपस्थित हो कर कंपनी के अधिकारियों को लिखित पत्र दिया गया था और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया।
मामले को गंभीर बताते हुए रमाकांत पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को प्रार्थना पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मलूकपुर में 89 वर्षों से संजोई 1937 के हरम शरीफ के नक्शे की ज़ियारत, उमड़े अकीदतमंद

Fri Jun 26 , 2026
मलूकपुर में 89 वर्षों से संजोई 1937 के हरम शरीफ के नक्शे की ज़ियारत, उमड़े अकीदतमंद दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) ​बरेली : मोहर्रम की नवीं रात को शहर के मलूकपुर इलाके में एक ऐतिहासिक और रूहानी मंज़र देखने को मिला। पूर्व पार्षद मरहूम मोहम्मद नासिर की गली में अकीदतमंदों […]

You May Like

Breaking News

advertisement