प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का बढ़ता है मनोबल : पूजा शर्मा

रेलवे विभाग की तरफ से निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई संपन्न।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 17 जुलाई : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में रेलवे विभाग की तरफ से गुरुवार को आम लोगों की भारतीय रेल विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और भारतीय रेल के बारे में अपने विचार सांझा किए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने विजेता छात्रों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और जीवन में कुछ नया व बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न कलात्मक व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का न केवल बौद्धिक विकास होता है बल्कि उनमें नए जोश व मनोबल को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा नवमी की छात्रा अमनीत, द्वितीय स्थान अंकिता और तृतीय स्थान समरीन ने प्राप्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीबी रोगियों की सेवा देशहित में धर्म का कार्य : प्रो. करतार सिंह धीमान

Fri Jul 18 , 2025
कुलपति ने 100 मरीजों को लिया गोद, उपलब्ध कराएंगे पोषण आहार और आयुर्वेदिक औषधियां। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 17 जुलाई : क्षय रोग से पीड़ित जरूरतमंदों की सेवा करना न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व है, बल्कि यह देशहित में एक धार्मिक कार्य भी है। यह विचार श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति […]

You May Like

Breaking News

advertisement