एडीएम फाइनेंस द्वारा अंत्योदय कार्ड बनवाने की फरियाद लेकर आई महिला का बनवाया गया अंत्योदय कार्ड

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

एडीएम फाइनेंस द्वारा अंत्योदय कार्ड बनवाने की फरियाद लेकर आई महिला का बनवाया गया अंत्योदय कार्ड*

रायबरेली:-19 जुलाई 2025,
सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के क्रम में तहसील डलमऊ में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अमृता सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
आज के आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 37 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 06 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया, शेष प्रकरणों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
आज के आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में रोहिणी सिंह पत्नी स्वर्गीय विजय सिंह ग्राम आंबा ने अपना प्रार्थना पत्र देकर अंत्योदय कार्ड बनवाए जाने हेतु अनुरोध किया, अपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान को महिला का कार्ड बनवाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया, उपजिलाधिकारी ने तहसील दिवस के दौरान ही पूर्ति निरीक्षक से जांच करवाकर कार्ड बनवाकर महिला को हस्तगत कराया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अघोषित विद्युत कटौती पर मंडल द्वारा प्रदर्शन व ज्ञापन

Sat Jul 19 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर Vipin राजपूत अघोषित विद्युत कटौती पर मंडल द्वारा प्रदर्शन व ज्ञापन _आज दिनांक जुलाई उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रामावतार जी को विद्युत कटौती […]

You May Like

advertisement