CMHO अजमेर एवं रोटरी क्लब अजमेर मेट्रो के सहयोग से विश्व हेपिटाइटिस डे के उपलक्ष्य में जन चेतना अभियान

VV NEWS अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अली
राष्ट्रीय वायरल हेपिटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम भारत सरकार के तत्वाधान में ज ला ने मेडिकल कॉलेज अजमेर द्वारा CMHO अजमेर एवं रोटरी क्लब अजमेर मेट्रो के सहयोग से विश्व हेपिटाइटिस डे के उपलक्ष्य में जन चेतना अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर हेपेटाइटिस क्लिनिक ज ला ने चिकित्सालय अजमेर के नोडल अधिकारी डॉ मुनेश मीना ने बताया कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आज अजमेर शहर के पांच विद्यालयों में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें एच के एच स्कूल वैशाली नगर, हरि सुंदर स्कूल, स्वामी सर्वानंद स्कूल, आदर्श विद्यालय, संत कंवर राम स्कूल के कक्षा 10 से 12 के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर हेपेटाइटिस रोग के कारण एवं बचाव विषय पर पोस्टर बनाएं ।
इस कार्यक्रम में ज ला ने मेडिकल कॉलेज अजमेर के माइक्रोबायोलॉजी की विभागाअध्यक्ष डॉक्टर गीता परिहार का विशेष सहयोग रहा।

ज ला ने चिकित्सालय के NVHCP MO IC एवं क्लब अध्यक्ष डॉ ज्योत्सना चंदवानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 150 विद्यार्थीयों ने भाग लिया एवं प्रत्येक स्कूल से तीन-तीन छात्र प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के आधार पर दिनांक 28 जुलाई 2025 को विश्व हेपेटाइटिस डे के अवसर पर पुरस्कृत किए जाएंगे ।

पोस्टर प्रतियोगिता हेतु क्लब सचिव सोनिया लख्यानी, डॉक्टर जे पी नारायण, डॉ मुकेश गोयल, रोटेरियन यतीश अग्रवाल, दयाल परियानी, मधुश चौधरी, एम टी वाधवानी इत्यादि ने सहयोग किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरटीसी का किया गया निरीक्षण

Fri Jul 25 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रामपुर गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक,द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में आरटीसी का निरीक्षण कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला प्रशिक्षुओं की सुनी गयी ।समस्या सुझाव दिया।इस दौरान ।क्षेत्राधिकारी शाहबाद के साथ रिजर्व पुलिस लाइन में आरटीसी का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान क्लासरूम […]

You May Like

Breaking News

advertisement