प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की रहस्यमई मौत।गुरुवार की शाम कुछ लोगों के साथ निकला था घर से, पुलिस जांच में जुटी

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की रहस्यमई मौत।गुरुवार की शाम कुछ लोगों के साथ निकला था घर से, पुलिस जांच में जुटी
बिलरियागंज/आजमगढ़ महाराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में एक 30 वर्षीय युवक दीनदयाल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक बिलरियागंज कस्बे का निवासी था। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दीनदयाल गुरुवार शाम को अचानक अपने घर से निकला था। परिजनों का कहना है कि कुछ लोग उसे अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद वह लौटा नहीं। रातभर तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह सैदपुर शिवपुर निवासी राजमती देवी के घर से आए एक फोन कॉल ने परिजनों को झकझोर दिया। कॉल में बताया गया कि दीनदयाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और वह गंभीर हालत में है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां दीनदयाल की हालत बेहद नाजुक थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है।
बताया जाता है कि दीनदयाल का सैदपुर गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, और वह अक्सर उससे मिलने जाता था। आशंका है कि प्रेम-प्रसंग के चलते उसे बुलाकर मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई। बिलरियागंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस राजमती देवी और उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शोक संवेदना व्यक्त की एवं उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़कर दो मिनट का मौन धारण किया

Sat Jul 26 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत अपना दल एस जनपद रायबरेली के विधानसभा ऊंचाहार क्षेत्र के ब्लॉक जगतपुर मे विधानसभा मीडिया सचिव जी की दादी का देहांत हो गया था। आज उनकी तेरहवीं के कार्यक्रम पर अपना दल एस के जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र सिंह पटेल जी विधानसभा अध्यक्ष अरुण पटेल जी जिला […]

You May Like

advertisement