4327 अभ्यर्थियों ने दी आरओ-एआरओ परीक्षा

4327 अभ्यर्थियों ने दी आरओ-एआरओ परीक्षा

डीएम ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

बदायूं 27 जुलाई। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जनपद में आरओ-एआरओ परीक्षा 2023 शांतिपूर्ण,निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल, सुचिता पूर्ण व नकल विहीन ढंग से संपन्न हुई। जनपद में बनाए गए 26 परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 10824 अभ्यर्थियों में से 4327 ने परीक्षा दी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीएम ने बताया कि 27 जुलाई को जनपद के 26 परीक्षा केदो पर आहूत आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगाए गए। प्रयाप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। डीएम ने परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी से की जा रही मॉनिटरिंग को भी देखा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: मोदी जी के मन की बात का 124 वा एपिसोड का आयोजन बूथ नंबर 08 पर किया गया,मनोज वाधवा

Mon Jul 28 , 2025
उत्तराखंड: मोदी जी के मन की बात का 124 वा एपिसोड का आयोजन बूथ नंबर 08 पर किया गया,मनोज वाधवाआज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बूथ नंबर आठ वार्ड नंबर तेरह स्थित चौहान मार्केट स्थित कार्यालय में सुना, मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जी ने अंतरिक्ष यात्री सुधांशु शुक्ला की […]

You May Like

Breaking News

advertisement