देहरादून: सीएम धामी दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं का बाजार गर्म, कई विधायकों के जाने की भी सूचना

देहरादून: सीएम धामी दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं का बाजार गर्म, कई विधायकों के जाने की भी सूचना,
सागर मलिक

सार:प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद धामी मंत्रिमंडल में खाली हो गईं कुर्सियों पर पार्टी के कई वरिष्ठ विधायकों की निगाह है।
विस्तार:उत्तराखंड मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नई दिल्ली पहुंच गए। पार्टी के कुछ और विधायकों के भी दिल्ली पहुंचने की सूचना है। सीएम के दिल्ली पहुंचने के साथ ही देहरादून में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। सत्ता के गलियारों में इस महीने के आखिर तक कैबिनेट में फेरबदल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद धामी मंत्रिमंडल में खाली हो गईं कुर्सियों पर पार्टी के कई वरिष्ठ विधायकों की निगाह है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल नई दिल्ली में हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुछ और विधायक दिल्ली पहुंच सकते हैं।

उधर, सीएम कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सीएम मंगलवार रात एक केंद्रीय मंत्री के बेटे की शादी के प्रीतिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं। इसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के भी शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री का बुधवार का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन यदि वह दिल्ली में रुके तो केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। इन मुलाकातों में वह राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल तथा दायित्वों के आवंटन पर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: निजी स्कूलों द्वारा अतिरिक्त प्रवेश शुल्क लेने पर बाल आयोग ने दिए निर्देश

Thu Mar 20 , 2025
सागर मलिक निजी स्कूलों द्वारा अतिरिक्त प्रवेश आवेदन शुल्क लेने पर बाल आयोग ने दिए निर्देश* कुछ दिन पहले उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना को देहरादून के कुछ निजी स्कूलों द्वारा एडमिशन से पहले बच्चों के माता पिता से प्रवेश आवेदन पत्रों के शुल्क के रूप में […]

You May Like

Breaking News

advertisement