पंचायत चुनाव 2025: आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब की भारी ख़ेप जब्त

पंचायत चुनाव 2025: आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब की भारी ख़ेप जब्त,
सागर मलिक

अब तक 16.35 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और कीमती धातु बरामद

देहरादून। प्रदेश में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के दौरान 26 जुलाई 2025 को पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई।

पुलिस द्वारा 741.035 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,45,299 आंकी गई है। वहीं, आबकारी विभाग ने 430 लीटर शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित लागत ₹2,61,298 है।

चुनाव अवधि में अब तक कुल 33,751.700 लीटर शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी कीमत लगभग ₹2.22 करोड़ है। इसके अलावा, 41.9017 किलोग्राम मादक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत ₹13.73 करोड़ बताई गई है। पुलिस द्वारा अब तक 0.3915 किलोग्राम कीमती धातु (अनुमानित मूल्य ₹25.10 लाख) और ₹6.92 लाख नकद भी जब्त की गई है।

अब तक नकदी, शराब, मादक पदार्थों एवं कीमती धातुओं की कुल जब्ती का मूल्य ₹16,35,99,994 (सोलह करोड़ पैंतीस लाख निन्यानबे हजार नौ सौ चौरानबे रुपये) आँका गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड रुड़की में दो सगे भाइयों की नदी में डूब कर मौत, परिवार में कोहराम

Mon Jul 28 , 2025
उत्तराखंडरुड़की में दो सगे भाइयों की नदी में डूब कर मौत, परिवार में कोहराम,सागर मलिक उत्तराखंड में रविवार को एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। रुड़की के पास पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक की जियारत पर आए दो सगे भाइयों की रतमऊ नदी में डूबने से मौत हो […]

You May Like

advertisement