उत्तराखंड रुड़की में दो सगे भाइयों की नदी में डूब कर मौत, परिवार में कोहराम

उत्तराखंड
रुड़की में दो सगे भाइयों की नदी में डूब कर मौत, परिवार में कोहराम,
सागर मलिक

उत्तराखंड में रविवार को एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। रुड़की के पास पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक की जियारत पर आए दो सगे भाइयों की रतमऊ नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के समय दोनों युवक अपने परिवार के साथ धनौरी क्षेत्र में बावन्दरी के पास नहा रहे थे। इसी दौरान गहरे कुंड में डूबने से उनकी जान चली गई।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के राव हजीरा, डेल कोतवाली नगर निवासी आरसीन (18) और दानिश (19) पुत्र आतिर के रूप में हुई है। दोनों अपने भाई इमरान और मां नाजमा के साथ दरगाह की जियारत के लिए आए थे।

रविवार सुबह जब परिवार रतमऊ नदी के किनारे नहाने पहुंचा, तभी दोनों भाई गहरे कुंड में उतर गए और डूबने लगे। मां नाजमा ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया गया।

गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव कुंड से बाहर निकाले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और भारतीय उत्थान परिषद ट्रस्ट की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर शवों को अपने साथ अलीगढ़ ले गए।

पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि उन्हें दो युवकों के डूबने की सूचना मिली थी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, परिजन शव लेकर जा चुके थे।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियों और बरसाती नालों का जल स्तर लगातार बढ़ा हुआ है। प्रशासन द्वारा लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वे नदी या गहरे पानी में न उतरें, लेकिन चेतावनियों के बावजूद लापरवाही के चलते ऐसे हादसे हो रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, पांच लोग घायल

Mon Jul 28 , 2025
देहरादून गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, पांच लोग घायल,सागर मलिक उत्तराखंड में बड़ा हादसा हुआ है। राजधानी दून के पटेलनगर क्षेत्र में रविवार सुबह एलपीजी गैस सिलिंडर से गैस रिसाव के बाद हुए धमाके में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के […]

You May Like

Breaking News

advertisement