ईंट पत्थर से सिर कुचकर युवक की हुई हत्या क्षेत्र में सनसनी जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़।सगड़ी क्षेत्र के रौनापार थाना क्षेत्र में खेत में बने ट्यूबवेल पर मिला एक युवक का सिर कुचला शव दो हिरासत में रौनापार थाना क्षेत्र के रचनपट्टी बालाजी गांव में सोमवार सुबह खेत में बने ट्यूबवेल पर एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान विनय प्रजापति 26 वर्ष निवासी हरिपारा, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ के रूप में हुई है, जो वर्षों से मोती चंद पटेल के घर मजदूरी करता था।रविवार रात वह रोज की तरह खाना खाकर जिनके यहां काम करता था उनके ट्यूबवेल पर सोने चला गया सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव देखा, जिसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही रौनापार थाना पुलिस
सीओ सगड़ी और एसपी ग्रामीण चिराग जैन भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। चिराग जैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्षेत्राधिकारी और हमारी टीम ने घटनास्थल की जांच की। सर्विलांस व फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन कर रही है। दो लोगों पर हत्या की आशंका है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों और साजिश की पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वन्यप्राणी संरक्षण जागरूकता अभियान क्रिस्टाराम में संपन्न

Mon Jul 28 , 2025
बच्चों ने रैली निकालकर दिया वन्यजीवों के संरक्षण का संदेश सुकमा, 26 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा डीएफओ श्री अक्षय भोंसले के मार्गदर्शन में जिले में वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।वन परिक्षेत्र क्रिस्टाराम में शुक्रवार को विद्यालयीन […]

You May Like

advertisement