जर्मन सांसद राहुल कुमार ने की श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा में श्री चंद भगवान की पूजा अर्चना

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा कुरुक्षेत्र पहुँचने पर महंत महेश मुनि जी महाराज ने किया गर्मजोशी से स्वागत।
महंत महेश मुनि जी महाराज को जर्मन आने का न्योता दिया, सनातन के प्रचार प्रसार के लिए कृतज्ञता जताई।

कुरुक्षेत्र, 31 जुलाई : व्यक्ति के संस्कार और आस्था अपनी जन्मभूमि से जुड़े हों तो वह दुनिया के किसी भी कोने में कामयाबी की बुलंदियों को छू सकता है। सात समंदर पार भी ऐसे व्यक्ति का तेज, ओज और यश दिखाई देता है और दुनिया सलाम करती है। ऐसी ही मिसाल हैं भारतीय मूल के जर्मन सांसद राहुल कुमार। उन्होंने जर्मन की जमीन पर कामयाबी की बेमिसाल इबारत लिखी है। जो न केवल गौरवान्वित करती है, बल्कि देश के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा भी है। जर्मन सांसद इन दिनों भारत दौरे पर हैं और बृहस्पतिवार को उन्होंने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पवित्र स्थलों के दर्शन किए व श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा कुरुक्षेत्र पहुंचे और भगवान श्री चंद जी के दरबार में शीश नवाया। उन्होंने माथा टेक भारत और जर्मन सहित पूरी दुनिया के मंगल की कामना की। श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा कुरुक्षेत्र के महंत महेश मुनि महाराज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्प गुच्छ आशीर्वाद स्वरूप भेंट किए। इस दौरान जर्मन सांसद राहुल कुमार ने श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा कुरुक्षेत्र के महंत महेश मुनि महाराज के साथ सनातन
धर्म पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में मानव मात्र के कल्याण का मर्म है। सनातन परंपरा और रीतियों को आगे बढ़ाने और युवाओं को जागृत करने के लिए जर्मन संसद राहुल कुमार ने महंत महेश मुनि जी महाराज की मुक्त कंठ प्रशंसा की। राहुल कुमार ने महंत महेश मुनि महाराज को फ्रैंकफ़र्ट आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा पश्चिमी देशों में सनातन की अलख जगाने में महंत महेश मुनि जी महाराज जैसे संतों के योगदान की आवश्यकता है। राहुल कुमार ने श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा में स्थित भगवान श्री चंद्र जी की पूजा अर्चना के पश्चात सभी के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP REWA,सेमरिया विधायक अभय मिश्राकी कंपनी की लापरवाही की भेंट चढ़ गया कुशवाहा समाज का खुशहाल परिवार

Thu Jul 31 , 2025
MP REWA,सेमरिया विधायक अभय मिश्राकी कंपनी की लापरवाही की भेंट चढ़ गया कुशवाहा समाज का खुशहाल परिवार। स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश,,8889284934 रीवा। जिले के ग्राम देवरा निवासी माधव प्रसाद कुशवाहा, जो अपने मासूम बच्चों और बुजुर्ग पिता का पेट पालने के लिए मजदूरी करता था, अब एक पैर […]

You May Like

Breaking News

advertisement