वि0वि0 विज्ञान वर्ग के शोधार्थियों से सीधे रूबरू हुए कुलपति

शोधार्थियों के कोर्स वर्ग की परीक्षा मई माह में कराने के कुलपति ने दिए संकेत,

आजमगढ़ । आज शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय शिवली नेशनल कॉलेज आजमगढ़ के परिसर में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 संजीव कुमार ने विज्ञान वर्ग के शोधार्थियों द्वारा किए जा रहे कोर्स वर्क पठन-पाठन का स्थलीय अवलोकन किया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं उनके शोध संबंधी जिज्ञासाओं को शांत किया।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज विज्ञान वर्ग के शोधार्थी उस समय अचंभित रह गए जब उनसे विश्वविद्यालय के मुखिया उनकी समस्याओं के निदान हेतु सीधे रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शोध पर जानकारी इसलिए आसान हो गई है क्योंकि कंप्यूटर, मोबाइल, एआई के माध्यम से आपके पठन-पाठन की जिज्ञासाएं या खोज चंद मिनट में शांत हो सकती हैं। रसायन विज्ञान की शोधार्थी प्रतिमा गुप्ता ने कहा कि कंप्यूटर युक्त लाइब्रेरी यदि उपलब्ध हो जाए तो हम शोधार्थियों की समस्याएं कम हो सकती हैं। कुलपति जी ने सभी शोधार्थियों को विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के क्यू आर कोड से जुड़ने की बात कही तथा यह भी कहा कि इससे अधिक से अधिक समस्याओं का निदान हो सकता है। गणित के शोधार्थी सूरज यादव ने अपनी समस्याओं से जब अवगत कराया कि हम जौनपुर से आते हैं तो कुलपति जी ने बड़ी ही सहजता के साथ जवाब दिया कि शोध के दौरान छोटी-छोटी समस्याओं को नजर अंदाज करना होगा। भौतिकी के शोधार्थी सौम्या प्रजापति ने कहा कि सर हम लोगों को भौतिकी में बेहद समस्याएं का सामना करना पड़ता है तो कुलपति जी ने शोध शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को पहाड़ा पढाकर उनको कैलकुलेटर पकडाये। वनस्पति विज्ञान के शोधार्थी श्रेया यादव ने कहा कि यदि उपस्थिति में थोड़ी रियायत हो जाए तो बेहतर था तो कुलपति जी ने कहा कि 75% उपस्थिति अनिवार्य है विशेष परिस्थितियों में पांच प्रतिशत छूट दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि अब आप बड़े हो गए हैं ज्यादा से ज्यादा पठन-पाठन कर बेहतर शोध ग्रंथ प्रस्तुत करने का प्रयास करें। ध्यान रखें जब कुछ सीखने को मिले तो उसे प्राप्त करने की जिज्ञासा पैदा करें। आप आने वाले कल के प्राध्यापक है। समाज उम्मीदों का पहाड़ लेकर आपके सामने खड़ा है। उन्होंने मोबाइल की अच्छाई बुराई पर विचार करते हुए कहा कि हम आज गूगल से अपने गुरु का व्याख्यान देखना बंद करें जहां तक शोध पत्र के प्रकाशन का प्रश्न है वह कई जिज्ञासाओं को जन्म देता है ऐसे में यदि नकारात्मकता आए तो सकारात्मक के साथ । शोधार्थियों से अपने गुरु के प्रति पिता तुल्य व्यवहार करने की सलाह दी जब आप पठन-पाठन करें तो उसकी गहराई से करें। सतही पढ़ाई किसी काम की नहीं होती।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अफसर अली एवं वरिष्ठ प्रो खालिद विज्ञान वर्ग के समन्वयक सैयद ताहिर हुसैन, डॉक्टर अहमद , डॉक्टर कौशिक ,अहमद डॉक्टर सादिक खान, डॉक्टर सिराज अहमद खान ,प्रो प्रकाश चंद आदि के साथ-साथ डॉ प्रवेश ,डॉ जयप्रकाश एवं कुलपति जी की सहायक भूपेंद्र पांडे एवं प्राध्यापक गण एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।
डॉ प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी मोबाइल नंबर 9452 44 5878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिन्मयी महिला विमर्श मंच एवं राष्ट्र सेविका समिति, के तत्वावधान में नारी से नारायणी -चेतना से सिद्धि की ओर विषय पर चिन्मयी संगम संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Thu Feb 26 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : चिन्मयी महिला विमर्श मंच एवं राष्ट्र सेविका समिति ,बरेली के संयुक्त तत्वाधान में ‘नारी से नारायणी- चेतना से सिद्धि की ओर’ विषय पर चिन्मयी संगम संगोष्ठी का आयोजन केशव कृपा भवन पर हुआ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च की पूर्व कड़ी के क्रम में […]

You May Like

advertisement