प्रथम नवरात्रि अमृत वेला सदस्यों ने माँ शैलपुत्री का किया गुणगान

फिरोजपुर 31 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार राम सुख दास में प्रथम नवरात्रि में अमृत वेला प्रभात सदस्यों ने माँ शैलपुत्री का गुणगान किया, सभी नगर निवासियों ने भाग लिया। जगदीश मक्कड़, साजन वर्मा, हरिओम शर्मा, राजू सचिन नारंग और तरसेम लाल अरोड़ा ने महामाई की सुन्दर भेटों/भजनों का गुणगान किया। इस अवसर पर पंडित सत्यदेव भारद्वाज ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। देवी भागवत पुराण के अनुसार, मां शैलपुत्री का जन्म पर्वतराज हिमालय के घर हुआ था, इसलिए वे ‘शैलपुत्री’कहलाईं। वे शक्ति की मूलरूपा हैं और देवी पार्वती का प्रथम स्वरूप मानी जाती हैं। मां शैलपुत्री को शांति, स्थिरता और दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है।पंडित जी ने सभी भक्तों से कहा कि रोज़ रात्री 8:30 बजे से 9:30 बजे तक मां भगवती का गुणगान किया जाएगा इसलिए सभी भक्त रोज आया करें। इस अवसर पर प्रदीप चानना, गुलशन चावला, मनमोहन स्याल, लक्की, संजीव नरूला, महंत शिवराम, प्रशोतम चावला, अजय ग्रोवर, राजू ओबेरॉय, संजीव पूजा हांडा, आशा गुप्ता, सीमा धवन, कल्पना भारद्वाज और अधिक संख्या में बच्चों और बूढों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नारी शक्ति कार्यक्रम का दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा किया गया आयोजन

Mon Mar 31 , 2025
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में नारी शक्ति कार्यक्रम का दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा किया गया आयोजन (पंजाब) फिरोजपुर 31 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= नारी का अधीनता व पक्षपात से बंधन मुक्त होना आज भी एक अर्ध निर्मित कार्य है जिस पर तत्काल ध्यान देना अति आवश्यक […]

You May Like

Breaking News

advertisement