इन्दिरेश अस्पताल व बालाजी फाउन्डेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

उत्तराखंड
इन्दिरेश अस्पताल व बालाजी फाउन्डेशन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया,
सागर मलिक

*205 रोगियों ने उठाया शिविर का लाभ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की हुईं निःशुल्क जांचें व निःशुल्क दवाईयों का वितरण*

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा बालाजी फाउन्डेशन के तत्वाधान में भट्ट क्लीनिंक एवं निर्माण क्लासेज, प्रसाद फार्म निकट रेलवे लाईन, नकरौंदा, देहरादून में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 205 पुरुष और महिला रोगियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने रोगियों को परामर्श दिया और कई आवश्यक जांचें जैसे ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर आदि निःशुल्क की गईं। साथ ही रोगियों को आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में वितरित की गईं।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के हृदय रोग विभाग के डाॅं0 जयकृत चौधरी, मेडिसिन विभाग के डाॅ0 हिमांशु कुकरेती व डाॅं0 यश अग्रवाल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डाॅं0 राशि वाष्णेय, शिशु एवं बाल रोग विभाग के डाॅ0 ऋषभ यादव, नाक कान गला रोग विभाग की डाॅं0 आशिमा नागपाल, त्वचा रोग विभाग की डाॅं0 हिमानी राठी, दन्त रोग विभाग की डाॅं0 हिमानी पैन्युली, हड्डी रोग विभाग से डाॅं0 शुभांशु एवं सर्जरी विभाग से डाॅं0 तुषार कौरा ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। शिविर का नकरौंदा, प्रसाद फार्म, कुॅंवर विहार, शिवपुरम, विष्णुपुरम एवं नाग मन्दिर क्षेत्रों के 205 मरीजों ने लाभ उठाया,

इस अवसर पर बालाजी फाउन्डेशन के संस्थापक डाॅं0 नरेश प्रसाद भट्ट ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज सदैव समाज के कमजोर वर्गों के लिए सदैव समर्पित रहे हैं, यह शिविर भी उसी सेवा भावना का प्रमाण है।

इस शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान, बालाजी फाउन्डेशन के संस्थापक डाॅं नरेश प्रसाद भट्ट, पुष्पा गैरोला, आशा देवी, देव सिंह नेगी, धर्मानन्द पोखरियाल व विजय मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों से मांगी संभावित प्रत्याशियों की रिपोर्ट,

Sun Aug 3 , 2025
उत्तराखंडकांग्रेस ने पर्यवेक्षकों से मांगी संभावित प्रत्याशियों की रिपोर्ट,सागर मलिक भाजपा सत्ता व धनबल से हेराफेरी कर जीतना चाहती है चुनाव-कांग्रेस देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी के सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने-अपने प्रभार वाले जनपदों में जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement