हवलदार अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज में 69 वीं मंडलीय विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया आयोजन

इस प्रतियोगिता में बरेली ने 5 गोल्ड जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शाहजहांपुर 3 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर रहा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : 69 वीं मंडलीय विद्यालयी तीरंदाजी (अंडर 14, 17, 19 आयु बालक/बालिका वर्ग) प्रतियोगिता हवलदार अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज वाहनपुर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बरेली मंडल के चारों जनपदों से कुल 29 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिओम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का संचालन खेलकूद प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक शैलेन्द्र सिंह चौहान, जसवंत सिंह, रेनू दीक्षित, महेंद्र कुमार, केशव देव, मानवेन्द्र सिंह, अभिषेक पांडेय व कर्मचारी नरेन्द्र कुमार नेगी, अरुण कुमार सिंह, ओमकार मिश्रा, रामकिशन ने पूर्ण सहयोग किया। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य व समस्त शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्क्रष्ट खेल प्रदर्शन के लिए अग्रिम शुभकामनाओं के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा_
रिकर्व राउंड में अंडर 19 में राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के अर्जुन सिंह राणा ने प्रथम स्थान, अंडर 17 में हवलदार अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज वाहनपुर बरेली के नैतिक सिंह राणा प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंडियन राउंड
अंदर 14 बालक/बालिका वर्ग में हवलदार अब्दुल हमीद इंटर कॉलेज वाहनपुर बरेली के अमित और शाहजहांपुर की अनन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंदर 17 आयु वर्ग बालक/बालिका में हवलदार अब्दुल हमीद इंटर कालेज वाहनपुर बरेली के अवतार और सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंदर 19 वर्ग में बालक/बालिका में शाहजहांपुर के प्रियांशु सिंह और वैष्णवी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओवरआल इस प्रतियोगिता में बरेली के तीरंदाजों ने सर्वाधिक 5 गोल्ड मैडल जीते जबकि शाहजहांपुर 3 गोल्ड जीतकर दूसरे स्थान पर रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला योगासन चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ

Mon Aug 4 , 2025
जिला योगासन चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 श्री अखंड गीता पीठ के पीठाध्यक्ष स्वामी डॉ. शाश्वतानंद जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। कुरुक्षेत्र 3 अगस्त : जिला योगासन खेल संघ कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित योगासन चैंपियनशिप 2025 […]

You May Like

advertisement