स्वदेशी और स्वालम्बन के मन्त्र से देंगे टेरिफ अटैक का जवाब – यशवंत सिंह

स्वदेशी और स्वालम्बन के मन्त्र से देंगे टेरिफ अटैक का जवाब – यशवंत सिंह

नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए लोकतंत्र सेनानी युवा प्रकोष्ठ का गठन

लखनऊ. लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा है कि भारत एक सक्षम देश है. वह दुनियां की किसी भी ताकत को मुँह तोड़ जवाब दे सकता है. उन्होंने कहा है कि 140 करोड़ का यह देश जीओ और जीने दो, के मन्त्र का उपासक है. इसी के तहत वह चाहता है कि दुनियां में शान्ति रहे. दुनियां की किसी भी ताकत को हमारी इस मंशा को हमारी कमजोरी नहीं समझनी चाहिए.
रविवार को दारुलशफा के कामनहाल में लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ के गठन को लेकर हुए सम्मेलन में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने कहा कि महात्मा गाँधी ने हम लोगों को एक मन्त्र दिया है, जिसका नाम है स्वदेशी और स्वालम्बन. इस मन्त्र को अपनाकर हम लोग अमरीका के टेरिफ अटैक का बिना दिक्क़त के मुकाबला कर सकते हैं. उन्होंने लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश को युवा प्रकोष्ठ के गठन के लिए बधाई दी और कहा कि नई पीढ़ी इस मामले में एक बड़ी भूमिका निभा सकती है.
लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक पूर्व मन्त्री यशवंत सिंह ने इस अवसर पर पांच लोगों को अपने हाथ से सदस्यता प्रदान की.
सम्मेलन की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री रामसेवक यादव ने की. सम्मेलन में लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, कृष्णदत्त पाठक, एस बी सिंह, आर पी अवस्थी, विनोद कुमार कामिल आदि भी उपस्थित थे.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महान वैज्ञानिक प्रफुल्ला चंद्र राय की जयंती विभिन्न कार्यक्रम के साथ मनाई गई

Tue Aug 5 , 2025
महान वैज्ञानिक प्रफुल्ला चंद्र राय की जयंती विभिन्न कार्यक्रम के साथ मनाई गई बदायूं4 अगस्त 25 कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं में देश के महान वैज्ञानिक एवं शिक्षक प्रफुल्ला चंद्र राय की जयंती 2 अगस्त के लिए विभिन्न कार्यक्रमों […]

You May Like

Breaking News

advertisement