Uncategorized

श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर बरेली पुलिस का सेवा भाव: बारिश में भीगते हुए 16 किमी पैदल चले CO आंवला

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद बरेली पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनता की सेवा और सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है।
CO आंवला द्वारा आंवला मार्ग पर 16 किलोमीटर की पैदल यात्रा लगातार बारिश में भीगते हुए, कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण और सेवा, समाज के प्रति उनके समर्पण का जीवंत उदाहरण है।
चाहे मूसलाधार बारिश हो, तपती गर्मी या ठिठुरन भरी ठंड।बरेली पुलिस हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सजग और समर्पित है।
कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस द्वारा चौकसी, शांति व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर की गई तत्परता श्रद्धालुओं को विश्वास और सुरक्षा का अहसास कराती है। बरेली पुलिस को सलाम, जिनके लिए कर्तव्य ही धर्म है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel