सोशल मीडिया पर ईसा मसीह का उड़ाया मजाक की गई अभद्र टिप्पणी… मजाक उडाने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ईसाई समाज के भगवान येसु का मजाक बनाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो में मजाक उड़ाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध हुआ मुकदमा।गत दिवस इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो मे भगवान यीशु मसीह के संबंध में अशोभनीय और अपमानजनक संवादों सहित मजाक उड़ाया गया था। इन वीडियो और कंमेंट मे मीम में प्रभु यीशु के स्वरूप पर अभद्र टिप्पणियाँ की गई, जैसे यीशु मसीह को क्रूस पर दिखाकर कहा गया कि वे शोल्डर की एक्सरसाइज कर रहे हैं, एक फोटो को देखकर कहा गया कि ये बंजी जंपिंग कर रहे हैं और एक अन्य वीडियो में यीशु को कांवड़ ले जाते हुए दिखाकर उस पर आपत्तिजनक मजाक किया गया। इन संवादों में ईसा मसीह के पवित्र त्याग और बलिदान की छवि को जानबूझकर मजाक का विषय बनाया गया है, जिस से ईसाई ईसाई समाज में आक्रोश उत्पन्न हो गया। सोशल मीडिया की इन क्लिप्स में एक धर्म विशेष को टारगेट करते हुए और आमर्यादित टिप्पणियां की गई।भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष समीर मैसी कराया मुकदमा।
भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष ने सोशल मीडिया अकाउंट/प्रोफाइल संचालनकर्ताओं के खिलाफ बरेली सुभाष नगर थाने पर एफआईआर दर्ज कराई। भीम आर्मी उपाध्यक्ष समीर मैसी ने कहा: ईसाई समाज के हृदय को आहत पहुंची है यह यह केवल व्यक्तिगत संवाद नहीं बल्कि सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर फैलाए गए वीडियो हैं, जिससे यह कृत्य धार्मिक भावना को सामूहिक रूप से ठेस पहुँचाने और सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास बनता है। ईसाई समाज की भावनाओं का अपमान किया है और सामाजिक शांति भंग करने की कोशिश की है। इसके अतिरिक्त एक संवाद में जय श्री अल्लाह जी दा खालसा जैसे वाक्य का प्रयोग कर मुस्लिम समुदाय, के अल्लाह नाम को भी व्यंग्य का विषय बनाया गया है जो यह दर्शाता है कि इनका उद्देश्य किसी एक धर्म का नही बल्कि धार्मिक विद्वेष फैलाना और साम्प्रदायिक तनाव बढाना है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दौर सतुईया रोड़ पर मंदिर के पास तालाब में तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Thu Aug 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव सोहरा के एक युवक का शव तालाब में औंधे मुंह तैरता मिला।जिसकी शिनाख्त परिजनों ने मौके पर पहुँच कर की। तथा सुचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस पहुँच गई । जानकारी के अनुसार बुधवार को सोहरा गांव […]

You May Like

advertisement