विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आदेश में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आदेश में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

युवाओं को तंबाकू-मुक्त जीवन के लिए किया प्रेरित।

कुरुक्षेत्र : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आदेश मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के दुष्प्रभावों के बारे में आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक करना और उन्हें तंबाकू-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की थीम चमकदार उत्पाद, काली मंशा आकर्षण के पीछे की सच्चाई को ध्यान में रखते हुए यह संदेश दिया गया कि तंबाकू और निकोटीन उत्पादों का आकर्षक प्रचार युवाओं को भ्रमित करता है, जबकि इनका वास्तविक प्रभाव स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक होता है। कार्यक्रम का सफल संचालन सामुदायिक चिकित्सा विभाग एवं मनोरोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रिंसिपल डा. एन.एस. लांबा ने तंबाकू से संबंधित बीमारियों, विशेषकर कैंसर के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, तंबाकू एक धीमा जहर है, जिसे जड़ से खत्म करने के लिए समाज को मिशन मोड में काम करना होगा। इस अवसर पर डा. नेहा गौर, डा. रमन नरवाल, डा. विक्रांत प्रभाकर, डा. तनु कुंडल एवं डा. सुशील दलाल ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाई और प्रतिभागियों को तंबाकू से होने वाले मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा. गुरसतिन्द्र सिंह, उप-चिकित्सा अधीक्षक डा. नरेश ज्योति, संस्थान के स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्र, फैकल्टी सदस्य तथा अन्य स्टाफ ने बढ़-चढक़र भाग लिया। सभी ने एक सुर में तंबाकू के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
तंबाकू के खिलाफ जन-जागरूकता का संकल्प लेते चिकित्सक व मैडिकल छात्र।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में रामायण पाठ संपूर्ण के साथ कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित

Sun Jun 1 , 2025
पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में रामायण पाठ संपूर्ण के साथ कन्या पूजन मासिक भंडारा आयोजित। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम। पिहोवा 1 जून : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में आज महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि महाराज एवं […]

You May Like

advertisement